एक्सप्लोरर

बिहारः तेज प्रताप यादव पर मंगल पांडेय ने कसा तंज, कहा- उनके कार्यकाल में कितना काम यह सबको पता

मंगल पांडेय ने कहा कि सिवान की स्वास्थ्य व्यवस्था संतोषजनक है. सदर अस्पताल और महराजगंज अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की प्रक्रिया चल रही है. बुधवार से सिवान सदर अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच शुरू हो जाएगी.

सिवानः भाजपा की ओर से आयोजित बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए. वह रविवार को अपने गृह जिले सिवान में थे. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक खत्म होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बारे में उन्होंने जानकारी दी.

मंगल पांडेय ने कहा कि सिवान की स्वास्थ्य व्यवस्था संतोषजनक है. सदर अस्पताल और महराजगंज अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की प्रक्रिया चल रही है. बुधवार से सिवान सदर अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अबतक सिवान में 24 फीसद टीकाकरण हो चुका है.

तेज प्रताप जब मंत्री थे तब अस्पताल का निरीक्षण नहीं किया

इस दौरान बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव के आरोपों पर पलटवार भी किया. मंगल पांडेय ने कहा कि उनके कार्यकाल में और मेरे कार्यकाल में कितना काम हुआ है यह सबको पता है. जब वे मंत्री थे तो कभी अस्पताल का निरीक्षण ही नहीं किए.

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले सिवान सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव पहुंचे थे. निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मंगल पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा था कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को घर में लॉक हो जाना चाहिए.  

दरौंदा विधायक के आवास से बैठक में हुए शामिल

सिवान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दरौंदा से बीजेपी विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के आवास से बैठक में शामिल हुए. इस दौरान सिवान के पूर्व सांसद और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री व्यासदेव प्रसाद, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह सहित जिलेभर के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होकर अपनी बात रखी.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Unlock: 6 जुलाई से खुलने लगेंगे शिक्षण संस्थान, इस तरह से तीन चरणों में की गई तैयारी

Bihar Corona Update: 24 घंटे में मिले 185 नए मामले, कई जिलों में तो एक भी संक्रमित नहीं, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
Bihar Weather: बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, CM करेंगे शुभारंभ
सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, CM करेंगे शुभारंभ
'ड्राई स्टेट' बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! शराब स्मगलिंग करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! शराब स्मगलिंग करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget