एक्सप्लोरर

Bihar Unlock: 6 जुलाई से खुलने लगेंगे शिक्षण संस्थान, इस तरह से तीन चरणों में की गई तैयारी

Educational Institutes Opening in Bihar: नियमों के तहत धीरे-धीरे शिक्षण संस्थान तो खोले जाएंगे लेकिन विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विभाग की ओर से विशेष रूप से गाइडलाइंस जारी होगी. बताया जा रहा कि एक दिन में सिर्फ 50 फीसद विद्यार्थी ही उपस्थित होंगे.

पटनाः बिहार में हर दिन कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है. अब ऐसे में अगर छह जुलाई के बाद स्थितियां सामान्य रहीं तो बिहार में शिक्षण संस्थान भी खोले जाएंगे. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्‍पष्‍ट किया है कि यदि स्थिति में सुधार होता रहा तो सुरक्षा को ध्यान में रखकर गाइडलाइंस के साथ सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज खोले जा सकेंगे.

संस्थानों को खोलने के लिए तीन चरणों में तैयारी

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के स्तर से शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी चल रही है. छह जुलाई के बाद पहले चरण में विश्वविद्यालय और कॉलेज खोले जाएंगे. दूसरे चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) खोले जाएंगे. वहीं, तीसरे चरण में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों (कक्षा एक से आठ तक) के बच्चों के लिए कक्षाएं शुरू की जाएंगी.

एक दिन में 50 फीसद बच्चे ही होंगे उपस्थित

बता दें कि नियमों के तहत धीरे-धीरे शिक्षण संस्थान तो खोले जाएंगे लेकिन विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विभाग की ओर से विशेष रूप से गाइडलाइंस जारी होगी. बताया जा रहा कि एक दिन में सिर्फ 50 फीसद विद्यार्थी ही उपस्थित होंगे. वहीं बचे हुए 50 फीसद बच्चे अगले दिन आएंगे.

कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल-कॉलेज हैं बंद

विजय कुमार चौधरी ने कहा, “हम शिक्षण संस्थानों को खोलना इसलिए भी चाह रहे हैं कि कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते लगातार स्कूल-कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थान बंद हैं, इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित है. विशेषकर छोटे बच्चों की पढ़ाई का सिलसिला ही टूट जाता है, जिसे फिर पटरी पर लाना कठिन हो जाता है.”

सरकारी और निजी विद्यालयों को करना होगा नियमों का पालन

शिक्षा मंत्री ने कहा, “सीखने की कमी चिंता का विषय है और सरकार छात्रों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की योजना बना रही है. माता-पिता की सहमति से ही वैकल्पिक दिनों में 50 फीसद क्षमता के साथ ऑन-कैंपस कक्षाएं संचालित की जाएंगी. निजी और सरकारी दोनों शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा.”

यह भी पढ़ें- 

बिहारः सिवान में पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, सात लोग घायल, गांव में तनाव

Bihar Corona Update: 24 घंटे में मिले 185 नए मामले, कई जिलों में तो एक भी संक्रमित नहीं, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget