एक्सप्लोरर

Kisan Mahapanchayat: कैमूर में सुधाकर सिंह ने फिर नीतीश कुमार को सुनाई खरी-खोटी, राकेश टिकैत ने भी केंद्र को घेरा

Kaimur News: चांद प्रखंड मुख्यालय के मैदान में सुधाकर सिंह और राकेश टिकैत किसानों के लिए आवाज उठाने पहुंचे. इस दौरान सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के अधिकारी भ्रष्ट हैं.

कैमूर: जिले के चांद प्रखंड मुख्यालय के मैदान में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत और बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सरकार पर जमकर हमला बोला. मामला भारतमाला एक्सप्रेस वे के तहत किसानों की जा रही जमीन का मुआवजा उचित मिलने को लेकर था. इसे लेकर आंदोलन में कैमूर के सभी प्रखंडों के किसान पहुंचे थे. इस एक्सप्रेस वे निर्माण में कैमूर जिले के पांच प्रखंडों के 50 गांव के किसान प्रभावित हो रहे हैं. उन किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए राकेश टिकैत और सुधाकर सिंह पहुंचे थे. सिंह ने नीतीश कुमार और उनके अधिकारियों पर निशाना साधा तो टिकैत ने केंद्र का घेराव किया.

सुधाकर ने की राकेश टिकैत की तारीफ

बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत ने देश के प्रधानमंत्री को किसानों के मुद्दे को लेकर घुटने पर लाने का काम किया था. हम लोगों ने पहली बार मोदी को किसानों की मांग को लेकर झुकते हुए देखा. बिहार में 17 सालों में बेईमानों की सरकार है. जनतंत्र में जनता की सरकार बनती है, लेकिन यहां बिहार में अधिकारियों के लिए सरकार बनी है. कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो बिहार के किसी भी ऑफिस में गया हो और बिना घूस दिए काम कराया हो.

'नीतीश के अधिकारी भ्रष्ट हैं'

पहले कैमूर आना अधिकारियों के लिए कालापानी की सजा की तरह थी, लेकिन अब जो भ्रष्ट अधिकारी होते हैं वह 80 लाख से एक करोड़ घूस देकर कैमूर आना चाहते हैं. इस नई सरकार में दाखिल खारिज, जो 3000 रुपये घूस देकर होता था अब वह 5000 हो गया है. हम लोग हर चीज के लिए घूस देते हैं. हमारी लड़ाई भारत सरकार से है जो एक्सप्रेस वे भारतमाला का निर्माण हो रहा है, उसमें हमने कृषि वाहनों के लिए सर्विस सड़क चाहिए. जमीन का मुआवजा बाजार मूल्य से चार गुना देने की बात कही थी, लेकिन वह सर्किल रेट पर खरीद रही.

‘नीतीश 300 करोड़ की प्लेन से दिल्ली जाते विशेष राज्य का दर्जा मांगने’

आगे सुधाकर बोले कि हम लोग नीतीश कुमार को जीता कर उनके झांसे में आ गए. मैंने कहा था कि मैं अब चोरों का सरदार हो गया तो इस बात पर मुझसे इस्तीफा तक ले लिया गया. मैंने गलत नहीं कहा था. नीतीश कुमार विशेष राज्य के दर्जे की भीख मांगने दिल्ली जाते हैं, वह भी साढ़े तीन सौ करोड़ की प्लेन से जाते हैं. इतना बड़ा भीखमांगा नहीं देखा. ऊपर बैठे लोग सच में बेशर्म हैं, अगर मैं इन्हें बेशर्म कहता हूं तो सुबह सुबह फोन करते हैं कि बेशर्म क्यों कह दिया? हमारे कुछ भी बोलने से अगर आप नाराज हो रहे हैं तो आप ही वह शब्द बताइए जिसे मैं विधानसभा में बोलूं तो आप नाराज नहीं होंगे.

मोदी सरकार पर बरसे टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए बताया कि सरकार किसानों के हक मारने की नीति पर काम कर रही है. वह सभी किसानों को मजदूर बनाना चाहती है इसलिए किसानों की जमीन को औने पौने दाम पर खरीदना चाहती है. हम किसानों को अपनी जमीनों को नहीं बेचना है. फसलों को बेचकर ही हम लोग अपना काम चलाएंगे और इस सरकार के खिलाफ आंदोलन हम लोगों का तेज होगा. कब होगा, कैसे होगा यह सारी चीजें हम लोग बताएंगे. अगर देश को रंडवा चला सकता है तो हमारे गांव के रंडवा इस आंदोलन को क्यों नहीं लड़ सकते. सरकार अगर सजग नहीं हुई तो बिहार में भी ट्रैक्टर आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में फंदे से लटकटी मिली जवान की पत्नी, ससुरालवालों पर हत्यारोप, सास बोली- बहू ने की थी दूसरी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget