एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा बोले- RJD ने बिहार को चारागाह बना दिया, गरीबों की मदद के लिए 56 इंच का सीना जरूरी

नड्डा ने आरजेडी के शासनकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चरवाहा विद्यालय के नाम पर बिहार को चारागाह बना दिया और चारा घोटाला कर दिया, अब रांची की जेल में बैठे हैं.

सासाराम: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीति में नारा लगा देना आसान है लेकिन गरीबों की मदद के लिए 56 इंच का सीना होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृति बदल दी है. बिहार के काराकाट विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, हमलोगों ने जो किया है वह लेखा-जोखा लेकर आया हूं. हम क्या करेंगे, ये नहीं बताने आया हूं, हमने क्या किया है, यह बताने आया हूं. मोदीजी ने बिहार के लिए जो कुछ किया है, जितना खर्च किया है, वह बताने आया हूं.

बीजेपी अध्यक्ष ने एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरजेडी के शासनकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चरवाहा विद्यालय के नाम पर बिहार को चारागाह बना दिया और चारा घोटाला कर दिया, अब रांची की जेल में बैठे हैं.

पहले 24 प्रतिशत क्षेत्रों में बिजली थी- नड्डा

नड्डा ने लोगों से पहचानने की अपील करते हुए कहा कि लालू राज में शहाबुद्दीन को कुछ नहीं किया गया, नीतीश कुमार के शासन में शहाबुद्दीन को जेल भेजा गया. लालू राज में गोपालगंज के दलित जिलाधिकारी कृष्णया की हत्या कर दी गई. लालू राज में पटना से व्यवसायी बिहार छोड़कर चले गए. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जब राजग की सरकार आई तो हालत सुधरी है. उन्होंने कहा कि राज्य में पहले 24 प्रतिशत क्षेत्रों में बिजली थी, लेकिन आज शत प्रतिशत क्षेत्रों में बिजली पहुंच गई है.

उन्होंने आरजेडी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल आरजेडी के लेाग भी विकास की बात कर रहे हैं. मोदी जी ने उनको विकास भी समझा दिया. अब वे भी समझ गए हैं कि बिहार के लोगों की आकांक्षा क्या है.

यह भी पढ़ें-

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे की राजनीति में एंट्री पर रविशंकर प्रसाद बोले- पिता मुझसे हारे, पुत्र नितिन नवीन से हारेंगे

बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं पीएम मोदी के 'हमशक्ल' अभिनंदन पाठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget