एक्सप्लोरर

आपत्तिजनक शब्द के बाद अब जीतन राम मांझी ने किया ब्राह्मणों का ‘बंटवारा’! बताया- किसे देंगे गाली और किसे नहीं

मांझी ने कहा, " मैंने कहा था कि जो ब्राह्मण, पंडित, पुजारी मांस-मदिरा का सेवन व कुकर्म करते हैं, वे लोग मुसहर समाज को मूर्ख बनाते हैं. हमने वैसे लोगों को अपशब्द कहा है और बार-बार कहेंगे."

पटना: पंडितों के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने के बाद विवादों में घिरे बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के तेवर नरम पड़ते नहीं दिख रहे हैं. उन्होंने बुधवार को प्रदेश के गया जिले के बोधगया स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. यहां उन्होंने बताया कि पटना के कालिदास रंगालय में उनके समाज का एक कार्यक्रम था. इसमें उन्होंने अपने समाज के उत्थान के लिए कुछ शब्दों का प्रयोग किया था. उन्होंने कहा था कि वे लोग भीम राव अंबेडकर के नालायक बच्चे हैं. उनका कहना था कि आरक्षण सभी जगह होनी चाहिए थी. समाज हित में जय भीम ने 1956 में बौद्ध धर्म को अपनाया था. चूंकि हिन्दू धर्म में कई विकृतियां हैं. उन्होंने कहा कि दलितों को जाति के बंधन को तोड़ना चाहिए. मुसहर समाज कभी सत्यनारायण की पूजा नहीं करते थे. लेकिन अब सभी मुसहर टोली में सत्यनारायण की पूजा होने लगी है. खैर ये उनकी मर्जी है.

बार-बार गाली देने की कही बात 

मांझी ने कहा, " मैंने कहा था कि जो ब्राह्मण, पंडित, पुजारी मांस-मदिरा का सेवन व कुकर्म करते हैं, वे लोग मुसहर समाज को मूर्ख बनाते हैं. मूर्ख इस मामले में बनाते हैं कि श्राद्ध हो या पूजा सभी में हनुमान चालीसा पढ़कर चले जाते हैं. हमने वैसे लोगों को अपशब्द कहा है और बार-बार कहेंगे. वहीं, हमने बताया कि वैसे मूर्ख बनाने वाले पंडितों से पूजा कराने से क्या फायदा है."

Patna News: पटना में अपराधियों ने बाप-बेटे को मारी गोली, पिता की मौके पर ही मौत, दोनों जा रहे थे सासाराम

उन्होंने कहा कि जिस शब्द का हमने प्रयोग किया था, मगध क्षेत्र में उसे गाली नहीं माना जाता है. आपस में घर में भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. इसी क्रम में व लहजे में मेरे शब्द निकले थे. वैसे पंडितों से पूजा ना कराए जो मुसहर समाज को मूर्ख बनाए. चूंकि पुजारी और ब्राह्मण में काफी अंतर है. इससे अगर ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंची है, तो हमने दो बार माफी भी मांगी है. लेकिन इसके बाद भी देख रहे हैं कि लोग विरोध व प्रतिक्रिया देने में जुटे हैं. हमने तो अपने समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए बातें कही थीं. हम तो ब्राह्मणों का सम्मान करते हैं क्यूंकि उन्हें ब्रह्म का ज्ञान होता है. वहीं, बीजेपी नेता गजेंद्र झा के बयान पर उन्होंने कहा कि पार्टी समझे कि वो आगे क्या करेगी. 

यह भी पढ़ें -

Samaj Sudhar Abhiyan: बापू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर CM नीतीश ने किया प्रणाम, कहा- पुरानी स्थिति कैसी थी ये याद करें

Tejashwi Yadav Marriage: ‘परफेक्ट पति’ की राह पर तेजस्वी, रेचल ने चखा पटना का स्वाद, एक प्लेट चाट के 500 रुपये?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget