एक्सप्लोरर

KK Pathak Department: केके पाठक के आदेश के बाद गोपालगंज में हरकत में आया शिक्षा विभाग, क्या है मामला? जानें

Bihar Education Department: केके पाठक ने वीडियो कॉलिंग पर गोपालगंज के पदाधिकारियों को फटकार लगाई थी. वहीं, अब भवनहीन विद्यालय मामले में शिक्षा विभाग एक्शन में है.

KK Pathak Department: गोपालगंज में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के बाद शिक्षा विभाग अब हरकत में आया है. भवनहीन 88 नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों को अब उसके बगल वाले स्कूल में टैग किया जा रहा है. अब बच्चे टैग विधालय में क्लास करने जाएंगे. हालांकि जिले के 64 नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों को जमीन नहीं मिलने के कारण आज तक भवन नहीं बन सका. जबकि 88 स्कूलों को भूमि उपलब्ध होने के बाद भी आज तक भवन नहीं बन सका है. 

केके पाठक ने इस पर नाराजगी जताते हुए वीडियो कॉलिंग पर पदाधिकारियों को फटकार लगाई है. पाठक ने यह भी कहा है कि जब तक इन स्कूलों में भवन नहीं बन जाता तब तक यह भवनहीन स्कूलों को समीपवर्ती स्कूलों में शिफ्ट करने का आदेश दिया है.

डीइओ ने सभी बीईओ से मांगी रिपोर्ट

जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष गुप्ता ने जिले के 14 प्रखंडों के बीईओ से इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है कि कौन कौन भवनहीन विद्यालय है जिसके निकट और कौन-कौन विद्यालय है. इसकी विस्तृत रिपोर्ट दी जाए. रिपोर्ट आने के बाद इन सभी स्कूलों को मर्ज कर दिया जाएगा. जब इन स्कूलों का भवन बन जाएगा तब ही उसमें पुन: वापस किया जा सकेगा.

आवंटित कर दी गई है राशि- प्रभारी डीपीओ 

सर्व शिक्षा अभियान के प्रभारी डीपीओ ब्रजेश ने बताया कि बच्चों को पढ़ने में परेशानी नहीं हो इसके लिए विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है. विभाग के आदेश के अनुरूप भवनहीन प्राथमिक/मध्य विद्यालयों की सामेकित रिपोर्ट ली जा रही है. जो भवनहीन प्राथमिक/मध्य विद्यालय का भवन निर्माण प्रगति में है अथवा टेंडर हो गया है. उसके लिए राशि आवंटित कर दी गई है. उसको छोड़कर सभी भवनहीन विद्यालय को भी निकटतम भवनयुक्त विद्यालय में मर्ज किया जाएगा. जिससे बच्चों को पढ़ने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. 
हालांकि जितने स्कूल भवन बन रहे हैं उसका नियमित जांच की जा रही है कि जल्दी से जल्दी स्कूल भवन का निर्माण किया जा सके.

ये भी पढे़ं: Bihar News: समस्तीपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 घर जलकर राख, गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget