एक्सप्लोरर

Darbhanga Gas Cylinder Blast: खाना बनाने के दौरान ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, दो बच्चियों की मौत, 10 घर जलकर राख

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की घटना है. सुबह करीब छह बजे के आसपास घर में खाना बन रहा था. इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई. इसके बाद विस्फोट हो गया.

दरभंगाः कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार की सुबह खाना बनाने के दौरान एक घर में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस घटना में दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है. घटना में एक बकरी भी जल गई है. देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के करीब दस घर इसकी चपेट में आ गए.  

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर गांव के राधेश्याम राम के घर सुबह छह बजे खाना बनना शुरू हुआ था. हर दिन की तरह आज भी गैस पर खाना पकाया जा रहा था, लेकिन किसे पता था कि आज इस तरह की घटना हो जाएगी. लोगों ने जानकारी दी कि जब आग लगी तो दो बच्चियां वहीं पर थीं. आग देखकर वो चौकी के नीचे जाकर छुप गईं. चंद मिनटों में ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: लोहार जाति को ST की सुविधाएं नहीं, बिहार सरकार का आदेश, जानें अब किस कैटेगरी में रहेंगे ये लोग

आग लगता देख चौकी के नीचे छुप गईं बच्चियां

सिलेंडर ब्लास्ट होते ही आसपास में लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. आग का रौद्र रूप देखकर लोग अपने घरों को छोड़कर भागने लगे. कुछ ग्रामीणों द्वारा सीओ और फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी गई. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस दौरान घर से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया. मरने वाली बच्चियों में दस साल की मौसम कुमारी और आठ साल की मेहर कुमारी है.

दो लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं. उनका स्थानीय पीएचसी में इलाज चल रहा है. इस घटना में घर में बंधी एक बकरी भी जलकर मर गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश झा, सीओ कासिफ नवाज दल बल के साथ पहुंचे. प्रशासन ने दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. कासिफ नवाज ने बताया कि सरकार की ओर से जो भी सहायता राशि होगी वो दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- इफ्तार में पहुंचे CM नीतीश कुमार, कांग्रेस के आरोपों पर बोले शाहनवाज हुसैन- BJP दंगा नहीं पूरे देश में सौहार्द फैला रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
'हमारे घर आज भगवान आए हैं...', सिंगापुर में पिता लालू यादव से मिलीं रोहिणी आचार्य, देखें वीडियो
'हमारे घर आज भगवान आए हैं...', सिंगापुर में पिता लालू यादव से मिलीं रोहिणी आचार्य, देखें वीडियो
बिहार सरकार ने इन दो IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, टेंडर घोटाले में हुई कार्रवाई
बिहार सरकार ने इन दो IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, टेंडर घोटाले में हुई कार्रवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
OTT Release: नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म, कहानी और सस्पेंस ऐसा कि अटक जाएगी सांस
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म, कहानी और सस्पेंस ऐसा कि अटक जाएगी सांस
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget