एक्सप्लोरर

Bihar News: सीएम नीतीश ने बनने वाले अनीसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड फोर लेन प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, जानिए पूरी योजना

Nitish Kumar News: अनीसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड फोर लेन प्रोजेक्ट के निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पटना शहर का आवागमन इससे बेहतर होगा.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार को एनएच-139 ( पुराना एनएच- 98) पर बनने वाले अनीसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड फोर लेन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री अनीसाबाद गोलंबर और एम्स गोलंबरपर रूक कर इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 8.9 किलोमीटर है, जिसमें 7.9 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क बनना है. इसमें अनीसाबाद की तरफ और एम्स की तरफ रैम्प की व्यवस्था होगी. इस पूरे प्रोजेक्ट में एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च होगी.

'दिसंबर 2023 तक इस प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करें'

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिसंबर 2023 तक इस प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करें. उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड सड़क के निर्माण से फुलवारीशरीफ के लोगों को काफी राहत होगी और उन्हें जाम से मुक्ति मिलेगी. साथ ही लोगों को एम्स जाने में काफी सहूलियत होगी. पटना शहर का आवागमन इससे बेहतर होगा और पटना से बाहर जाने में भी लोगों को सहूलियत होगी.

निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी रहे उपस्थित

वहीं, निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव  संदीप कुमार आर. पुदुकलकट्टी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार इन दिनों केंद्र की राजनीति के साथ-साथ बिहार में भी काफी सक्रिय हैं. कुछ दिन पहले लगातार नीतीश कुमार कई विभागों में औचक निरीक्षण करने पहुंच जा रहे थे. इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया था.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: 'इंजीनियर मुख्यमंत्री ने अपने दल से प्रधानमंत्री की...', PM की जाति को लेकर JDU की टिप्पणी पर बौखलाई BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget