एक्सप्लोरर

जमीन के लिए छपरा के दाउदपुर में भिड़े दो पक्ष, चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत, 6 लोग घायल

Bihar News: घटना के पीछे का जो कारण सामने आया है वह 10 फीट जमीन को लेकर है. गुरुवार की रात दोनों पक्ष अपने-अपने दरवाजे पर बैठे थे. इस दौरान जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुट भिड़ गए.

छपरा के दाउदपुर में गुरुवार (07 अगस्त, 2025) की रात जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई. चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हुए हैं. घटना बंगरा गांव की है. घटना के बाद आसपास के लोग घायलों को एकमा लेकर गए. यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. इस दौरान एक व्यक्ति को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अन्य घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया.

मृतक की पहचान विजय कुमार सिंह (40 से 45 साल) के रूप में हुई है. वो शिक्षा विभाग में कार्यरत थे. जख्मी होने वालों में नवीन सिंह, प्रवीण सिंह, मनिंदर सिंह, अजीत सिंह, अजय सिंह और शुभम सिंह शामिल हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया.

10 फीट जमीन को लेकर हुआ विवाद

घटना के पीछे का जो कारण सामने आया है वह 10 फीट जमीन को लेकर है. गुरुवार की रात दोनों पक्ष अपने-अपने दरवाजे पर बैठे थे. इस दौरान जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुट भिड़ गए. विवाद के बाद मारपीट होने लगी. एक पक्ष ने धारदार चाकू से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया. 

जिसके साथ घटना हुई उस पक्ष ने दाउदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था. गुरुवार को विवाद बढ़ा तो डायल 112 और स्थानीय थाने की पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पीड़ित लोगों ने आरोप लगाया कि काफी देर के बाद पुलिस पहुंची. 

पूरे गांव में तनाव की स्थिति

वारदात की सूचना मिली तो एकमा के एसडीपीओ राजकुमार और स्थानीय थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष भी मौके पर पहुंचे. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव है. 

एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि घायलों के बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल गांव में स्थिति तनाव की है लेकिन पुलिस लगातार गश्ती कर रही है. जमीन विवाद में मारपीट और चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हुई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने कहा- 'बिहार का अगला CM तय', अब कांग्रेस ने कर दिया हैरान करने वाला ये दावा
चिराग पासवान ने कहा- 'बिहार का अगला CM तय', अब कांग्रेस ने कर दिया हैरान करने वाला ये दावा
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका खारिज
लालू यादव को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका खारिज
'राहुल गांधी अभी भी…', कांग्रेस सांसद पर भड़के BJP नेता शाहनवाज हुसैन, जानिए क्या कहा
'राहुल गांधी अभी भी…', कांग्रेस सांसद पर भड़के BJP नेता शाहनवाज हुसैन, जानिए क्या कहा

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के भाषण पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'आपको पंडित नेहरू का...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के भाषण पर संजय राउत बोले, 'आपने शांति और विकास को कहां छुपाकर रखा है'
ईशा रिखी कौन है? पंजाबी एक्ट्रेस जिन्होंने रैपर बादशाह से की शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल
ईशा रिखी कौन है? पंजाबी एक्ट्रेस जिन्होंने रैपर बादशाह से की शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget