एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चाचा पशुपति से चिराग की हो गई सुलह! LJPR प्रमुख ने हाजीपुर सीट छोड़ जमुई से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

Lok Sabha Elections 2024: अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम के बाद जमुई में चिराग पासवान कई मुद्दों को लेकर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान जमुई सीट को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया.

जमुई: सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) जमुई रेलवे स्टेशन (Jamui Railway Station) पर शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत जमुई और सिमुलतला रेलवे स्टेशन (Simultala Railway Station) का पुनर्विकास किया जाना है. उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति इस ऐतिहासिक कार्य के लिए आभार जताया. बात ही बात में चिराग पासवान ने कहा कि वे अपने चाचा के लिए हाजीपुर सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं. वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जवानी में वे जमुई आए और अब बुजुर्ग बनकर ही जाएंगे. चिराग पासवान के इशारों से यह बात साफ साफ जाहिर हो गया कि अगले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में वे जमुई से चुनाव लड़ सकते हैं.

वोट की ताकत से नीतीश सरकार को उखाड़ फेंके- चिराग
 
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था इतनी बदहाल हो गई है कि 3 साल का सत्र 5 से 6 साल में पूरा हो रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के छात्रों को शिक्षा के अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं क्योंकि वह पढ़ जाएंगे तो अपने अधिकारों की बात करेंगे और उनसे अपनी हक मांगेंगे. क्या ऐसे मुख्यमंत्री पर आप यकीन करेंगे या इन्हें बदलेंगे. बिहार की जनता ने उन्हें 2020 में ही उन्हें नकार दिया. इसके बावजूद जनादेश का अपमान करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने हुए हैं. सरकार गोलियां चला रही हैं. इसका जवाब 2024 में आप सरकार को अपनी वोट की ताकत से उखाड़ फेंके और बिहार को बचाएं.

जमुई पहुंचे थे चिराग पासवान

जमुई में अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिराग पासवान जमुई पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान जमुई के लोगों से आशीर्वाद मांगा था और अब भी जमुई वासियों से आशीर्वाद मांगने आया हूं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जमुई रेलवे स्टेशन का लगभग 23 करोड़ 40 लाख और सिमुलतला रेलवे स्टेशन का 20 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण विकास किए जाने को लेकर रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यारंभ किया गया. पीएम ने पुनर्विकास योजना के अंतर्गत एकमुश्त देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास किया, जिसमें जमुई तथा सिमुलतला रेलवे स्टेशन भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'CM नीतीश को कोई और...', महागठबंधन में 'सुपर बॉस' को लेकर संतोष सुमन ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget