एक्सप्लोरर

BSEB Matric Exam 2022: कल से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा, दो पालियों में होंगे एक ही सब्जेक्ट के एग्जाम, 1525 सेंटर बनाए गए

आनंद किशोर ने कहा कि प्रत्येक जिले में चार-चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्र पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा. सभी परीक्षार्थी मास्क लगाकर ही केंद्र में जा सकेंगे.

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 की तैयारी पूरी हो गई है. परीक्षा 17 फरवरी यानी कल से शुरू हो रही है. इस परीक्षा के लिए राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 1,525 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर (Anand Kishore) ने बताया कि 17 से 24 फरवरी तक होने वाली इस परीक्षा में 16 लाख 48 हजार 894 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 8,42,189 छात्र और 8,06,705 छात्राएं हैं. परीक्षा के लिए राज्यभर में 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य

उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रत्येक दिन दोनों पालियों में ली जाएगी. दोनों पालियों में एक ही विषय की परीक्षा होगी. किशोर ने बताया कि इस साल भी सभी विषयों में विकल्प के प्रश्न भी होंगे. उन्होंने कहा कि जितने प्रश्न होंगे उसका एक और विकल्प होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में चार-चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्र पर कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य होगा. सभी परीक्षार्थी मास्क लगाकर ही केंद्र में जा सकेंगे. केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लू टूथ, पेजर लेकर जाने पर प्रतिबंध होगा.

 

बिहार में जुगाड़ है! नैनो कार को बना दिया हेलीकॉप्टर, फोटो देखकर आप भी कहेंगे- कमाल है भैया

शिक्षा मंत्री ने की ये अपील

इधर, परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कदाचार मुक्त परीक्षा कराने की पहल को सफल बनाने की अपील की है. उनके ओर से कहा गया है कि बीएसईबी द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी को समाप्त होगी. छात्र/ छात्राओं की प्रतिभा, क्षमता को सम्मान देने और उनके शैक्षिक प्रदर्शन को प्रतिष्ठित करने के लिए स्वच्छ और पारदर्शी वातावरण में इस परीक्षा का आयोजन किया जाना आवश्यक है. माध्यमिक परीक्षा ही छात्र/छात्राओं के भविष्य की आधारशिला है. परीक्षा में कदाचार रोककर, भावी पीढ़ी को स्वच्छ और अनुकूल शैक्षणिक माहौल उपलब्ध सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा, " इस परिदृश्य में बिहार के सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और नागरिकों से अपील है कि कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन में पूर्ण सहयोग दें. साथ ही सभी कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा-निर्देश का पालन भी अवश्य करें. "

यह भी पढ़ें -

Rajgir Zoo Safari: टिकट के दाम से लेकर बुकिंग तक, राजगीर में खुले जू सफारी के बारे में जानें सब कुछ

शर्मनाक: मोतिहारी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान, बदमाशों ने शराब की खाली की पैकटों की पहनाई माला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना होगा आवास, अब इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर
राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना होगा आवास, अब इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget