एक्सप्लोरर

Assembly Election Result 2023: 'अभी तो ये झांकी है, अब बिहार बाकी है', सम्राट चौधरी ने गिनाई 'मोदी गारंटी'

Patna News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी तीन राज्यों में पार्टी को मिली बढ़त को लेकर काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान झांकी है. अब बिहार बाकी है.

पटना: देश के पांच राज्यों के विधानसभा परिणाम (Assembly Election Result 2023) के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में सरकार बनाती दिख रही है. ऐसे में भाजपाइयों में जश्न का माहौल है. बिहार में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता उत्साह में दिखाई दे रहे हैं. वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) इस बड़ी जीत की ओर बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान झांकी है. अब बिहार बाकी है. जनता ने मोदी की गारंटी को मान लिया है.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार (3 दिसंबर) को कहा कि, देश में राजस्थान हो, मध्य प्रदेश हो, छत्तीसगढ़ हो सभी जगह पर मोदी की गारंटी पूरे देश की जनता ने मान लिया है. इस देश में एक ही गारंटी चलेगी और उसका नाम है मोदी गारंटी. ये सिर्फ झांकी है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान झांकी है. अब बिहार बाकी है. मोदी यानी जीत की गारंटी, लेकिन राहुल गांधी यानी हार की गारंटी. देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और जनता को ढेरों बधाई. 

कांग्रेस के घरते दिखे प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी

इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कांग्रेस को घेरते हुए कुछ पोस्ट किए हैं. सम्राट चौधरी ने लिखा, 'कांग्रेस तेरे पाप समाप्त नहीं होंगे, जबतक कांग्रेस समाप्त नहीं होंगी. तीन दिसंबर 1984 को भोपाल में भीषण गैस कांड हुआ था. इस घटना में हजारों लोगों की मृत्यु हुई थी, लेकिन कांग्रेस ने हत्यारे एंडरसन को सजा-ए-मौत न देकर भागने के लिए फ्लाइट दिया.' बता दें कि सम्राट चौधरी ने सोशस मीडिया हैंडल पर एक के बाद एक कई पोस्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है.

'कांग्रेस की हार I.N.D.I.A. गठबंधन की हार है'

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस जीत के बाद सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमला बोला है. विजय सिन्हा ने कहा कि, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 2024 के नए साल में जनता महागठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकेगी. बिहार में विधानसभा चुनाव हो जाएंगे. महागठबंधन सरकार को जनता हटाने को तैयार है. कांग्रेस की हार I.N.D.I.A. गठबंधन की हार है. लालू नीतीश की हार है. उन्होंने कहा, 'बिहार में लालू-नीतीश गुंडाराज ला दिए हैं. तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. यह पीएम मोदी के कामकाज का नतीजा है.'

ये भी पढ़ें : Assembly Election Result 2023: 'बिहार विधानसभा चुनाव का नहीं करना होगा इंतजार', विजय सिन्हा ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget