एक्सप्लोरर

Assembly Election Result 2023: 'बिहार विधानसभा चुनाव का नहीं करना होगा इंतजार', विजय सिन्हा ने कर दिया बड़ा दावा

Patna News: बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जनता महागठबंधन को उखाड़ फेंकेगी.

पटना: देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे (Assembly Election Result 2023) आना शुरू हो गए हैं. वहीं अभी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में बढ़त बनाई हुई है. रुझानों के देखते हुए बीजेपी के खेमे में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं और नेत्रियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने रुझानों को देखते हुए खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 2024 (Lok Sabha Election 2024) में जनता महागठबंधन को उखाड़ फेंकेगी.

रविवार (3 दिसंबर) को देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. सुबह से ही राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाकर चल रही है. राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार बदलने की परंपरा को रोकने में नाकाम दिख रहे हैं, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता पर काबिज होती दिख रही है. वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा बघेल सरकार को हटाने में कामयाब होती दिख रही है. इन रुझानों को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने अपनी खुशी जाहिर की है. साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है.

'यह लालू यादव और नीतीश की हार है'

विजय सिन्हा ने कहा कि, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 2024 के नए साल में जनता महागठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकेगी. बिहार में विधानसभा चुनाव हो जाएंगे. महागठबंधन सरकार को जनता हटाने को तैयार है. कांग्रेस की हार I.N.D.I.A. गठबंधन की हार है. लालू नीतीश की हार है. उन्होंने कहा, 'बिहार में लालू-नीतीश गुंडाराज ला दिए हैं. तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. यह पीएम मोदी के कामकाज का नतीजा है. 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष का जातीय गणना का मुद्दा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, I.N.D.I.A. गठबंधन का सब हथियार फेल हो गया.'

कांग्रेस समेत I.N.D.I.A. गठबंधन की हुई हार

वहीं पटना में BJP कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं, नेत्रियों ने जमकर जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि, विपक्ष ने सब हथियार इसी चुनाव में इस्तेमाल कर लिया और हार गया. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के नतीजों का असर बिहार में होगा. महागठबंधन सरकार आपस में लड़कर गिर जाएगी और यहां बहुत जल्द बिहार विधानसभा होंगे. यह कांग्रेस समेत पूरे 'इंडिया' गठबंधन की हार है. नीतीश लालू की हार है. मोदी है तो मुमकिन है. 2024 लोकसभा चुनाव में तो बहुत बड़ी जीत होगी. विपक्ष का जातीय गणना का मुद्दा अब ही फेल कर गया. 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A. गठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है.

ये भी पढ़ें : Assembly Election Result 2023: चुनाव के रुझान पर आई तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'हमलोग उम्मीद करते है कि कांग्रेस...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget