एक्सप्लोरर

बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव PC में ये क्या बोल गए? वीडियो देखकर BJP बोली- नीतीश कराएं ट्रेनिंग सेशन

BJP on Surendra Prasad Yadav: सुरेंद्र प्रसाद यादव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस बीच उनके बगल में बैठा शख्स कुछ कहने लगता है जिसपर मंत्री एक शब्द कहकर समाझने लगते हैं.

पटनाः बिहार सरकार (Bihar Government) के एक और मंत्री अब अपने बोले गए शब्द को लेकर चर्चा में हैं. इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने शनिवार को ट्वीट करते हुए तंज कसा है. निखिल आनंद (BJP Nikhil Anand) ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है वो गया के बेलागंज से विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव (MLA Surendra Prasad Yadav) का है. इस वीडियो ने बीजेपी (BJP) को फिर से बोलने का मौका दे दिया है.

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- "सुरेंद्र भाई मंत्री हैं और उनका मंशा ठीक है, इंटेस्ट भी लेते हैं. लेकिन इ जो बुड़बकवा आपको सिखा रहा था लाइव पीसी में! बताइए इसको समझ में नहीं आता है कि मंत्री को पब्लिकली ज्ञान नहीं देना चाहिए. मंत्री जी ठीक बोले- फोटो खींचाओ लेकिन ऐसे ज्ञान मत दो कि मंत्री को सब "बो@चो@" समझे."

बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव PC में ये क्या बोल गए? वीडियो देखकर BJP बोली- नीतीश कराएं ट्रेनिंग सेशन

यह भी पढ़ें- तेज-तेजस्वी के बचाव में उतरीं रोहिणी तो BJP नेता ने दिया जवाब, अर्जित चौबे बोले- ये नौवीं फेल भाई की तरह अज्ञान

'जुबान पर भी काबू रखना चाहिए'

इधर, निखिल आनंद ने बयान जारी कर कहा कि बिहार सरकार के नए मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव सभी अनुभवों से परिपूर्ण हैं. एक उनका पुराना दबंग इतिहास रहा है. वो ज्ञान से भी भरे हुए हैं. कभी विधायक रहते हुए वो डीएसपी की परीक्षा बीपीएससी क्वालीफाई कर गए थे. अब मंत्री बने हैं तो कम से कम मंत्री जी को जुबान पर भी काबू रखना चाहिए. पीसी में एक व्यक्ति ने सलाह दे दी तो उन्होंने सबके सामने कहा कि भाई फोटो तो खिंचवा ही रहे हो, क्यों सलाह दे रहे हो नहीं तो लोग समझेंगे मंत्री "बो@चो@" है. 

निखिल आनंद ने कहा कि लगता है कि बिहार सरकार के कुछ मंत्रियों को इसकी ट्रेनिंग देनी चाहिए कि पब्लिक डोमेन में कैसे बात करनी चाहिए. बिहार के मुख्यमंत्री बेहद संवेदनशील हैं. आरजेडी कोटे के मंत्रियों के साथ एक ट्रेनिंग सेशन करें ताकि बिहार की छवि इस तरह खराब न हो और माहौल को हल्का न किया जाए. बता दें कि वीडियो में मंत्री मीडिया से अपने काम के बारे में लोगों को बता रहे थे. इस बीच उनके पास बैठा एक शख्स मंत्री को कुछ कहने लगता है, जिसके बाद मंत्री ने अपशब्द कहते हुए उसे फटकार लगा दी. इसी को लेकर निखिल आनंद ने तंज कसा है.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor Statement: 2014 और 2022 के नीतीश कुमार में जमीन आसमान का फर्क, PK बोले- बिहार में ये छठा प्रयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget