एक्सप्लोरर

BJP Reaction: RJD विधायकों पर BJP MLA श्रेयसी सिंह का बड़ा आरोप, कहा- 'जहरीला पदार्थ मिलाकर लड्डू बांटा जा रहा था कि...'

Shreyasi Singh Statement: बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलीं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का संस्कार गिर गया है. नीतीश कुमार विधानसभा में नियम का पालन नहीं करते हैं.

पटना: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) को लेकर दिए गए सीएम नीतीश (Nitish Kumar) के बयान से अभी बिहार की राजनीति गरमाई हुई है. इसको लेकर एनडीए के नेता सदन के बाहर सीएम नीतीश से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, इस विवाद पर बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) ने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार का संस्कार गिर गया है. जहरीला पदार्थ मिलाकर लड्डू बांटा जा रहा था कि हमलोग का दिमाग खराब हो जाए. नीतीश कुमार विधानसभा में नियम का पालन नहीं करते हैं. मुख्यमंत्री और विधानससभा स्पीकर दलित की बात नहीं सुनते हैं. मांझी उलूल-जुलूल बात नहीं करते हैं. यह सरकार महिला विरोधी है और एससी विरोधी है. 

'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो दोषी हैं ही'

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि विधानसभा के अभिरक्षक अध्यक्ष हुआ करते हैं. इस बात का दुख है कि सदन के अध्यक्ष (अवध बिहारी चौधरी) सत्ता पक्ष के पक्ष में अपना सारा निर्णय दे रहे हैं, जो इस संविधान और जनतंत्र के लिए घातक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो दोषी हैं ही, लेकिन हमारे अध्यक्ष भी उनसे कम दोषी नहीं हैं.

बीजेपी विधायक व मांझी विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे हैं

बता दें कि विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर गुरुवार को चर्चा हो रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने इस दौरान चर्चा में भाग लेते हुए जातीय सर्वे पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि क्या सरकार कभी इसका विश्लेषण किया है कि आरक्षण का लाभ लोगों को मिल रहा है. इतना सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए और खड़ा होकर बोलने लगे. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी को कोई ज्ञान नहीं है. मेरी मूर्खता की वजह से सीएम बन गए. उन्होंने आगे बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये गवर्नर बनना चाहता है, पहले भी आप लोगों के पीछे घूमता था, बनवा दीजिए गवर्नर. वहीं, इस बयान को लेकर शुक्रवार को बीजेपी विधायक व मांझी विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए हैं. नीतीश से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी पर नीतीश कुमार के दिए बयान पर राजनीति गरमाई, BJP ने की CM से इस्तीफे की मांग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget