एक्सप्लोरर

Bihar Unlock-4: बिहार में आज से खुल रहे शिक्षण संस्थान, जानें क्या हैं पूरे नियम और कायदे

स्कूल-कॉलेज खोले जाने के दौरान सबसे जरूरी और खास बात है कि इसके लिए जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये भी कहा है कि अभी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है.

पटनाः आज से बिहार में 11वीं से ऊपर के शिक्षण संस्थानों को खोला जा रहा है. कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद कुछ दिनों पहले बैठक कर राज्य सरकार ने बिहार में स्कूल-कॉलेज को नियमों के तहत खोलने का फैसला लिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि 12 जुलाई से 11वीं से ऊपर तक के शिक्षण संस्थानों को 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोला जाएगा.

स्कूल-कॉलेज खोले जाने के दौरान सबसे जरूरी और खास बात यह है कि इसके लिए जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए. बिहार सरकार की ओर से जो नियम जारी किए गए हैं उसके अनुसार 11वीं और 12वीं तक के विद्यालयों को 50 फीसद छात्रों की उपस्थिति के साथ खोलना होगा. इसके साथ ही विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को भी खोले 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोले जाने का निर्देश है.

गाइडलाइन का सख्ती से करना होगा पालन

इस दौरान स्कूलों-कॉलेजों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा. छात्रों के साथ-साथ सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना जरूरी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये भी कहा है कि कोरोना अभी गया नहीं है. अभी भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है.

50 फीसद के साथ आज से खुलेंगे ये संस्थान

  • 11वीं और 12वीं तक के स्कूल
  • सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज
  • तकनीकी शिक्षण संस्थान
  • सरकारी प्रशिक्षण संस्थान

बता दें कि छह जुलाई को बिहार में अनलॉक-3 समाप्त हो गया था. इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच जुलाई को ट्वीट कर अनलॉक-4 की घोषणा की थी. इसमें उन्होंने शिक्षण संस्थानों को खोले जाने पर विशेष ध्यान दिया था. बिहार में कोरोना के घटते मामले और छात्रों की भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया था. स्कूल कॉलेजों के साथ-साथ राज्य में रेस्टोरेंट और खाने की दुकानों को भी 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोलने का निर्देश दिया था. 

यह भी पढ़ें- 

बिहारः ‘क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट’ में लेना चाहते हैं हिस्सा तो करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यहां देखें पूरी जानकारी

सिवानः शादी के कार्ड पर छपवाई रामविलास व चिराग की तस्वीर, ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ का नारा भी लिखवाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव: मतदान के बीच हंगामा, RJD प्रत्याशी सोनू राय किससे भिड़े?
भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव: मतदान के बीच हंगामा, RJD प्रत्याशी सोनू राय किससे भिड़े?
PM मोदी की अपील से किस तबके पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव? RJD सांसद मनोज झा की दो टूक
PM मोदी की अपील से किस तबके पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव? RJD सांसद मनोज झा की दो टूक
PM Modi Appeal: 'कांग्रेस को देश से…', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बीच BJP का विपक्ष पर हमला
'कांग्रेस को देश से…', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बीच BJP का विपक्ष पर हमला
बिहार: देशहित में PM मोदी की अपील पर आई JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'जिस तरह से…' 
बिहार: देशहित में PM मोदी की अपील पर आई JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'जिस तरह से…' 

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में पाकिस्तान एयरफोर्स की एंट्री से हलचल! बांग्लादेश में क्यों डेरा डाले हैं औरंगजेब?
बांग्लादेश में पाकिस्तान एयरफोर्स की एंट्री से हलचल! ढाका में क्यों डेरा डाले हैं औरंगजेब?
तमिलनाडु में मंदिर-स्कूल के पास बनीं शराब की दुकानों पर एक्शन, CM विजय के समर्थन में आई AIMIM
तमिलनाडु में मंदिर-स्कूल के पास बनीं शराब की दुकानों पर एक्शन, CM विजय के समर्थन में आई AIMIM
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
GT vs SRH Pitch Report: आज कैसी पिच पर खेला जाएगा गुजरात बनाम हैदराबाद मैच? बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे मिलेगी मदद, पढ़िए पिच रिपोर्ट
आज कैसी पिच पर खेला जाएगा GT vs SRH मैच? बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे मिलेगी मदद, पढ़िए पिच रिपोर्ट
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
Punjab Board 12th Result 2026: कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
Embed widget