एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: 69वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिस जारी, प्रेमिका ने की दारोगा से शादी | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Headlines: बिहार की पांच खबरें एक साथ देखें. सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर हमला बोला है. बीजेपी सांसद ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री कह दिया.

1) सालगिरह के एक दिन पहले महिला की मौत

बिहार के सीवान में शादी की सालगिरह के एक दिन पहले ही एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना मंगलवार (27 जून) रात की है. बुधवार (28 जून) की सुबह जब मायके वाले पहुंचे तो ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया. घटना के बाद ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए. पूरा मामला सीवान जिले के एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा का है. Read More 

2) 69वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का नोटिस जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 69वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि जारी कर दी गई है. ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से लिया जाएगा. अप्लाई करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है. यह पहली ऐसी परीक्षा होगी जिसमें समान प्रकृति की कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जाएगी, जिनमें 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं. Read More

3) भागलपुर में प्रेमिका ने की दारोगा से शादी

भागलपुर में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी और जीवन भर के लिए पत्नी के रूप में अपना बना लिया. यह सब कुछ भागलपुर के महिला थाने में मंगलवार (27 जून) को हुआ. प्रेमिका ने अपने प्रेमी दारोगा से शादी की और इस दौरान पुलिसवाले बाराती के रूप में दिखे. एकचारी थाना के टपुआ के रहने वाले मनोज कुमार ने वंदना कुमारी (20 साल) से डॉ. भीमराव आंबेडकर को साक्षी मानकर शादी कर ली. Read More

4) बीजेपी सांसद नीतीश कुमार को कह गए प्रधानमंत्री

बिहार में बीजेपी के एक सांसद सुनील कुमार सिंह (BJP MP Sunil Kumar Singh) ने मंगलवार (27 जून) को पटना और रांची के बीच शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के लिए 'प्रधानमंत्री नीतीश कुमार' को धन्यवाद दिया. मीडिया को वो संबोधित कर रहे थे और उनसे चूक हो गई. औरंगाबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे सुनील कुमार सिंह मंगलवार को गया पहुंचे थे. Read More

5) सुशील कुमार मोदी का बिहार सरकार पर हमला

बिहार की महागठबंधन सरकार (Mahagathbandhan Sarkar) पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने हमला बोला है. मंगलवार (27 जून) को बयान जारी करते हुए सुशील मोदी ने ना सिर्फ मोदी सरकार (Modi Government) की तारीफ की बल्कि उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि बार-बार भेदभाव का आरोप लगाने वालों को केंद्र सरकार का यह करारा जवाब है. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget