एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: PK का नीतीश पर हमला- 'बिहार में फलफूल रहे दो धंधे', सहरसा में युवक को मारी गोली | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Today: बिहार की पांच खबरें फटाफट देखें. समस्तीपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने पकड़ा है. जेडीयू की महिला प्रदेश सचिव ने मोर्चा खोल दिया है.

1) धनेछा रेलवे स्टेशन के पास हादसा, मालगाड़ी बेपटरी

पंडित दीनदयाल और गया रेलखंड के बीच सोमवार (22 मई) की अल सुबह एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई. धनेछा रेलवे स्टेशन से 200 मीटर पूरब अप और रिवर्सिबल लाइन पर पश्चिम से पूरब जाने के दौरान मालगाड़ी पर लदा खाली कंटेनर अचानक उड़कर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर जा गिरा. इससे परिचालन बाधित हो गया. हादसे के बाद कई ट्रेनें प्रभावित रहीं. घटना सुबह 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गए. Read More

2) समस्तीपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार (21 मई) की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ाने की धमकी दी गई. एक सिरफिरे युवक ने डॉयल 112 को फोन कर कहा कि आज समस्तीपुर स्टेशन को उड़ा देना है. हिम्मत है तो रोक लो. इसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस सहित रेल महकमे के अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई. देखते ही देखते स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन पर जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चलाया. जांच की. टीम ने फोन करने वाले युवक की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली. Read More

3) प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर किया हमला

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार के विभिन्न जिलों में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं. फिलहाल समस्तीपुर में स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा स्थगित है. सोमवार (22 मई) को प्रशांत किशोर ने बयान जारी कर अलग अंदाज में सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा. प्रशांत किशोर ने कहा कि बीते 17 सालों से बिहार के सीएम की कुर्सी पर नीतीश कुमार हैं. बिहार में आज दो नए उद्योग शुरू हो गए हैं. पहला शराब माफिया और दूसरा बालू माफिया. Read More

4) जेडीयू की महिला प्रदेश सचिव ने खोला मोर्चा

बेलागंज क्षेत्र संख्या-8 की जिला पार्षद सह जेडीयू की महिला प्रदेश सचिव करिश्मा कुमारी ने अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. करिश्मा कुमारी ने सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला. नीतीश कुमार से कार्रवाई की मांग की है. बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री और आरजेडी नेता डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा एक सभा में करिश्मा कुमारी पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की गई थी. Read More

5) सहरसा में युवक को मारी गोली

सहरसा में सिगरेट पीने के लिए 20 रुपये नहीं देना युवक को महंगा पड़ गया. दो गाड़ी पर सवार बदमाशों ने युवक को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई. बुलेट पर सवार तीन युवकों ने सुजीत कुमार नामक युवक से सिगरेट पीने के लिए 20 रुपये की डिमांड की थी. रविवार (21 मई) शाम की घटना है. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
बिहार: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, अंदर सो रहे थे पैसेंजर
बिहार: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, अंदर सो रहे थे पैसेंजर
EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासत, NDA विधायक पर तेजस्वी यादव के आरोप
EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासत, NDA विधायक पर तेजस्वी यादव के आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget