एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Patna Crime: पटना में पत्थर की मस्जिद के पास एक बार फिर अज्ञात अपराधियों ने एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Scooter Mechanic Shot Dead: राजधानी पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से गुरुवार 15 अगस्त को बड़ी घटना सामने आई है, जहां पत्थर की मस्जिद के पास अज्ञात अपराधियों ने एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी. आनन-फानन में वहां के लोग उपचार के लिए उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं जानकारी मिलने के बाद लोकल थाना पुलिस और पटना एएसपी आरएस शरद अपने दल बल के साथ वहां पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं.

हत्या के कारण का पता नहीं चल सका

पुलिस सीसीटीवी और अन्य स्रोतों से साक्ष्य जुटा रही है. हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. एसएसपी शरद ने बताया कि मृतक खाजेकला थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वह बाइक मैकेनिक का काम किया करता था, उसका नाम राजू है, जो 22 साल का है. इसके दो दिन पहले ही बीजेपी नेता की हत्या का मामला सामने आया था, अब स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इस हत्या पर भी सवाल उठने लगे हैं.

बता दें कि राजधानी पटना मे अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं. बीते मंगलवार की रात जहां बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तो उसके 48 घंटे के अंदर ही अपराधियों ने फिर खूनी खेल का अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. एक के बाद एक हो रही लगातार हत्या से पटना के लोग सहमे हुए हैं. लोगों का कहना है कि राजधानी में सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है. 

सीएम नीतीश कुमार ने दिए हैं सख्त निर्देश

प्रदेश के मुखिया सीएम नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बावजूद राजधानी में लॉ एंड ऑडर की स्थिति खराब बनी हुई है. राह चलते गोलियां चल रही हैं. क्राइम कंट्रोल होने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं बिहार में बढ़ी अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर है. हालांकि आला पुलिस अधिकारियों के दावे हैं कि बिहार में क्राइम सख्त नजर रखी जा रही है. अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे. 

ये भी पढ़ेंः Arrah Triple Murder: आरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, झाड़ी में फेंका मिला मां और बेटों का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget