एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU ने पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार को बताया दूसरा 'गांधी', पार्टी के प्रदेश महासचिव ने बांधे तारीफ के पुल

JDU Leader Arvind Singh: पटना में जेडीयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. इसको लेकर पटना में पोस्टर लगाया गया है.

पटना: जेडीयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह (Arvind Singh) ने शनिवार (15 अक्टूबर) को पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाया है. पोस्टर में लिखा है कि 'गांधी जी की कर्मभूमि पर समानता का पाठ पढ़ाने वाले देश के दूसरे गांधी नीतीश कुमार'. इस पर बिहार में सियासत तेज हो गई है. वहीं, इसको लेकर छोटू सिंह ने कहा कि बिहार में विकास की गति तेज है. इसके पीछे नीतीश सरकार है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की कर्मभूमि पर समानता का पाठ पढ़ाने वाले देश के दूसरे गांधी हैं.

'गांधी के बताए रास्ते पर चलने वाला एकमात्र नेता नीतीश कुमार'

अरविंद सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी परम पूज्य थे. वे समाज सुधार की बात करते थे. महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर सीएम नीतीश कुमार चल रहे हैं. यही बात बीजेपी को पच नहीं रही है. बिहार में हर जगह विकास हो रहा है. बिहार में जातीय गणना, दहेज प्रथा पर अकुंश और शराबबंदी सीएम नीतीश कुमार की देन है. इसको बीजेपी पचा नहीं पा रही है.

जेडीयू नेता ने की सीएम नीतीश की तारीफ

जेडीयू के प्रदेश महासचिव ने कहा कि शराब से कितने परिवार बर्बाद हो गए थे, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी कर परिवार को नई जिंदगी दी. दहेज प्रथा पर सरकार ने अकुंश लगाया. नीतीश सरकार ने बिहार में आजादी के बाद जातीय गणना कराई. बीजेपी वालों को क्यों दर्द हो रहा है? बीजेपी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने पटना साहिब सिख सम्मेलन में कहा था कि देश में सबसे विकास महापुरुष और लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार हैं. बीजेपी वाले नरेंद्र मोदी को पिता मानते हैं तो कोई भगवान बता रहा है.

जेडीयू नेता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को महात्मा गांधी से तुलना कर दी तो क्या हुआ? वो गांधी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं. अगर सीएम नीतीश कुमार पर कोई दाग है तो बिहार के लोग बताएं. एक दाग है तो आज नवरात्रि का पहला दिन है. हम खुद राजनीति त्याग देंगे.

'नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो देश में बढ़ी बेरोजगारी'

आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो देश में युवाओं को बेरोजगार कर दिया. सीएम नीतीश कुमार बिहार में हर जगह विकास कर रहे हैं. हर घर पानी और बिजली पहुंचा रहे हैं. बिहार सरकार सड़क, पुल और पुलिया बना रही है. इतना ही नहीं बिहार में रोजगार का पिटारा खोल दिया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: सीएम नीतीश ने बनने वाले अनिशाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड फोर लेन प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, जानिए पूरी योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget