एक्सप्लोरर

Bihar News: सुबह पत्नी से कहा- ड्यूटी से लौटकर बात करूंगा, शाम में फोन आया कि अब वो शहीद हो गए...

CRPF Constable Martyred: कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही उनके गांव दनवार के सरैया में मातम फैल गया है. जवान की 2011 में भर्ती हुई थी.

रोहतासः दनवार पंचायत के सरैया गांव के रहने वाले सीआरपीएफ के कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह ओडिशा (CRPF Constable Dharmendra Kumar Singh Martyred) में नक्सलियों के साथ लड़ते हुए शहीद हो गए. मंगलवार को सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया. परिजनों में चीख पुकार मच गई. शहीद जवान की पत्नी ने कहा कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ही उसकी बात हुई थी. धर्मेंद्र ने कहा था कि वो ड्यूटी पर जा रहे हैं. वहां नेटवर्क नहीं रहता है. लौटकर आने पर बात होगी. शाम करीब चार बजे पता चला कि वो अब नहीं रहे.

शहीद जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह की साल 2011 में भर्ती हुई थी. उनके पिता रामायण सिंह किसान हैं. धर्मेंद्र की पहली पोस्टिंग मोकामा में हुई थी. इसके बाद वे ओडिशा चले गए. मंगलवार को नऊपड़ा जिला के पथधारा क्षेत्र में नक्सलियों से लोहा लेते हुए वो शहीद हो गए. सूचना मिलने के बाद शहीद जवान के घर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई. मातमी सन्नाटा पसर गया.

यह भी पढ़ें- Exclusive: राष्ट्रपति चुनाव 2022 में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे नीतीश कुमार! जानें क्या है पूरा समीकरण

सूचना मिलने के बाद बदहवास हुई पत्नी

बताया जाता है कि शहीद जवान घर का बड़ा बेटा था. घर पर एक छोटे भाई, माता-पिता के अलावा पत्नी आशा देवी रहती है. दो बच्चे हैं. 12 साल का एक बेटा और एक 10 साल की बेटी है. घटना के बाद से पत्नी बदहवास है. वहीं बच्चे अपने पिता के शहीद होने से मर्माहत हैं.

शहीद जवान धर्मेंद्र की शादी 2005 में भोजपुर जिले के पीरो थाना अंतर्गत रजमल डीह गांव में हुई थी. पत्नी ने कहा कि शाम चार बजे धर्मेंद्र के किसी दोस्त ने घटना की जानकारी दी थी. इसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने देर रात फोन पर इसकी सूचना दी.

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme: बिहार के 20 जिलों में बंद हुआ था इंटरनेट, अब डाटा लौटाने के लिए मोबाइल कंपनी पर हुआ केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget