एक्सप्लोरर

JDU नेताओं के इस्तीफे पर क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी? जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप

Bihar News: जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि वक्फ संशोधन विधेयक के साथ नीतीश कुमार खड़े हैं इसका मतलब यह कि पारदर्शिता रहेगी. लूट-खसोट पर रोक लगेगी.

Bihar CM Nitish Kumar: जेडीयू ने वक्फ बिल का समर्थन किया है जिसके बाद तीन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले नेताओं में कासिम अंसारी, शाहनवाज मलिक और तबरेज सिद्दीकी शामिल हैं. इन नेताओं के इस्तीफे के बाद जेडीयू की ओर से प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार (04 अप्रैल, 2025) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि इस्तीफा देने वाले तीनों मुस्लिम नेताओं का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. न पदाधिकारी रहे हैं न पार्टी की गतिविधि में शामिल रहे हैं.

राजीव रंजन ने कहा कि स्वार्थी तत्वों के इशारे पर अफवाह फैलाई जा रही है कि यह लोग जेडीयू से जुड़े थे. पुरजोर शब्दों में खंडन करता हूं. इन नेताओं का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. आगे कहा कि गुलाम गौस, गुलाम रसूल बलियावी जैसे नेता पार्टी के साथ खड़े हैं. नीतीश कुमार वक्फ विधेयक के साथ हैं. यह पारदर्शिता, निष्पक्षता की गारंटी है. यह विधेयक गरीब एवं पसमांदा मुसलमानों के लिए उम्मीद की किरण है.

'बताएंगे वक्फ बोर्ड किस तरह लूट का अड्डा बन गया था'

विपक्ष पर हमला करते हुए जेडीयू नेता ने कहा, "विधेयक को लेकर विपक्ष भ्रांति फैला रहा  है. उसके निराकरण के लिए हम लोग जनता के बीच जाएंगे. बताएंगे कि वक्फ बोर्ड किस तरह लूट का अड्डा बन गया था. लालू ने भी संसद में अपने भाषण में कहा था. इस विधेयक के जरिए जो कमियां थीं उसको सुधार दिया गया."

राजीव रंजन ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक के साथ नीतीश कुमार खड़े हैं इसका मतलब यह कि पारदर्शिता रहेगी. लूट-खसोट पर रोक लगेगी. आरजेडी ने पटना में नीतीश कुमार का पोस्टर लगाया है. नीतीश कुमार को गिरगिट बताया गया है. इस पोस्टर पर कहा कि यह नीतीश का अपमान मतलब पूरे बिहार का अपमान है. 14 करोड़ जनता माफ नहीं करेगी. आरजेडी में बदहवासी छाई है. जेडीयू में कोई टूट नहीं होगी. पार्टी एकजुट है. अब चुनाव में जनता आरजेडी को सबक सिखाएगी. बरगलाकर वोट नहीं ले सकते.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार को झटके पर झटका, JDU से तीसरा विकेट गिरा, अब इस नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget