एक्सप्लोरर

रोहतास में दो पक्ष भिड़े, कई राउंड फायरिंग, सूचना मिली तो सिंघम बन गए SP, पिस्टल निकालकर खुद दौड़े

Bihar News: घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की है. जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी. विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक होने लगी.

Rohtas News: बिहार में बढ़ते अपराध को एक तरफ जहां बीते सोमवार (17 मार्च, 2025) को सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी वहीं दूसरी ओर एडीजी कुंदन कृष्णन ने यह कहा कि अगर अपराधी कट्टा दिखाते हैं तो पुलिस भी सीधे गोली चलाए. इसी क्रम में बीते सोमवार की रात जब रोहतास में दो पक्ष भिड़े और कई राउंड फायरिंग हुई तो एसपी रौशन कुमार का एक्शन देखने को मिला. वे सिंघम स्टाइल में घटनास्थल पर पहुंच गए. खुद पिस्टल निकालकर दौड़ते नजर आए. 

क्या है मामला?

घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की है. सोमवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी. पंचायत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज और मारपीट होने लगी. इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प तेज हो गई और गोलियां भी चलने लगीं. हालांकि किसी को गोली नहीं लगी. 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची. मामला बिगड़ता देख रोहतास के एसपी रौशन कुमार भी पहुंचे. हालात को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने खुद पिस्टल निकालकर हंगामा करने वालों को खदेड़ा. इसके बाद जाकर हालात पर कुछ नियंत्रण किया जा सका.

हिरासत में लिए गए कई लोग

घटनास्थल पर मौजूद रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को जमीन विवाद के दौरान गोलीबारी की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूछताछ कर रही है और उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

उप मेयर के आवास पर भी छापेमारी

इस घटना के बाद पुलिस ने नगर निगम सासाराम की उप मेयर सत्यवंती देवी के आवास पर भी छापेमारी की. छापेमारी को लेकर सत्यवंती देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, "पुलिस ने मेरे आवास से करीब 20 लाख रुपये और कुछ जमीन के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं. यह कार्रवाई पूरी तरह से मनमानी है. अगर नगर निगम के उप मेयर के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होता होगा?" सत्यवंती देवी ने यह स्वीकार किया कि उनके पति चंद्रशेखर सिंह और जमीन कारोबारी बनारसी चौधरी के साथ विवाद हुआ था.

यह भी पढ़ें- Mani Meraj: मनी मेराज के सहकर्मी के घर पर गोलीबारी, कई राउंड फायरिंग, एक व्यक्ति घायल, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget