एक्सप्लोरर

बिहार क 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट, IMD ने जारी किया अपडेट

Bihar Weather Update: अगस्त से सक्रिय मॉनसून के चलते बिहार में लगातार बारिश हो रही है. कई जिलों में देर रात से सुबह तक बारिश दर्ज हुई और तापमान भी घटा. राजधानी पटना सहित 9 जिलों में अलर्ट जारी किया.

अगस्त महीने की शुरुआत से ही पूरे बिहार में मॉनसून सक्रिय है. कभी उत्तर बिहार, तो कभी दक्षिण बिहार में लगातार मॉनसून करवटें ले रहा है. तो राजधानी पटना में तीन-चार दिनों बाद, कल शाम से एक बार फिर मॉनसून ने करवट ली है.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार (9 अगस्त) को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है और देर रात्रि से ही राजधानी पटना सहित कई जिलों में आज सुबह तक बारिश दर्ज की जा रही है. वहीं, आज 9 जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी दी गई है.

रात से सुबह तक बारिश दर्ज 

जिन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें शिवहर, सीतामढ़ी, भागलपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिला शामिल हैं. इन जिलों के अधिकांश स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघ गर्जन, बिजली चमकने और वज्रपात की बड़ी चेतावनी दी गई है.

इसके अलावा, आज उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी पटना में कल शाम से ही मॉनसून ने करवट ले लिया और उसके बाद से देर रात से सुबह तक बारिश दर्ज की जा रही है.

लगातार बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुबह पटना के अलावा बक्सर, नालंदा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली में सुबह 7 बजे तक लगातार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पटना सहित नालंदा, वैशाली, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद में आज पूरे दिन बादल बने रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश की प्रबल संभावना बन रही है.

बीते शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज हुई. इसमें सबसे अधिक औरंगाबाद में 120.4 मिलीमीटर, समस्तीपुर में 108, अररिया में 101.6, बक्सर में 75.8, सिवान में 70.4 मिलीमीटर के साथ भारी बारिश हुई.

कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हुई

वहीं, दरभंगा में 62.6, मधुबनी में 62.02, लखीसराय में 59.2, शिवहर में 58.2, रोहतास में 55.4, गया में 52, किशनगंज में 49.2, भोजपुर में 48.4, सुपौल में 44, अरवल में 40.2, पटना के अथमलगोला में 37.2 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई. यह रिकॉर्ड दिन 12:00 बजे से पहले का है.

वहीं, शुक्रवार को शाम 4 बजे के बाद से पटना, सिवान, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, अरवल, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, समस्तीपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नालंदा, सहरसा, दरभंगा सहित कई जिलों में देर शाम से झमाझम बारिश शुरू हुई.

बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट रही

बारिश के साथ-साथ शुक्रवार को राज्य के तापमान में भी गिरावट रही. सबसे अधिक तापमान बेगूसराय में 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, तो राजधानी पटना में 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान कटिहार में 29 डिग्री सेल्सियस रहा और राज्य का औसत तापमान 32 डिग्री के करीब दर्ज किया गया.

Bihar Police: बिहार पुलिस का एक्शन, अवैध हथियार तस्करों और गोली सप्लायरों पर शिकंजा, होगी सख्त कार्रवाई

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget