एक्सप्लोरर

Bihar News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से बचना है तो अपनाएं ये तरीका, नहीं कटेगा चालान

डिजिलॉकर व mParivahan ऐप सरकार द्वारा अधिकृत ऐप है. ये दोनों मान्य ऐप हैं, जिसमें आपकी ओर से दिखाए गए डॉक्यूमेंट को वैलिड माना जाता है. दोनों ऐप आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. 

पटना: बिहार में पुलिस अगर आपको वाहन जांच के दौरान पेपर के लिए रोकती है, तो अब आपको ये नहीं कहना पड़ेगा कि कागज घर पर छूट गए हैं. अब कागज पास में नहीं होने की वजह से पुलिस आपका चालान नहीं काट पाएगी. आप डिजिटल पेपर दिखा कर आराम से जा सकते हैं. दरअसल, नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान भारत में डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया है. इसी कड़ी में डिजिलॉकर (DigiLocker) की शुरुआत की गई है, जो एक तरीके का वर्चुअल लॉकर है, जिसमें लोग अपने सारे कागजात को रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पुलिस या किसी अन्य को दिखा सकते हैं.

mParivahan ऐप का भी खूब क्रेज 

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से बचने के लिए एक और ऐप mparivahan भी है. इसकी शुरुआत भी केंद्र सरकार ने ही की है. ये ऐप ऑल-इंडिया RTO व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च के लिए डिजाइन किया गया है. ये ऐप एनआईसी की ओर से बनाया गया है, जो आपकी व्हीकल की डिटेल्स जैसे- इंश्योरेंस वैलिडिटी, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस को स्टोर रखता है. इन मामलों में ये भी खूब कारगर है.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav और Pawan Singh की लड़ाई पर Aamrapali Dubey ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

दोनों पर डाटा स्टोर करें 

अब सवाल उठता है कि डिजिलॉकर की सुविधा का फायदा उठाएं कैसे? तो यह सुविधा पाने के लिए लोगों के पास केवल आधार कार्ड होना चाहिए. जिस तरह आप बैंक के लॉकर में अपने गहने आदि को सुरक्षित रखते हैं, ठीक वैसे ही डिजिटल लॉकर डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखने का एक जरिया है. बस फर्क इतना है कि यहां आप खुद ऑनलाइन अपने डॉक्यूमेंट्स को सेव करते हैं. यह ऐप iOS और एंड्रॉयड, दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है. ऐसे में जब भी आपसे व्हीकल की डिटेल्स मांगी जाए या फिर आपसे कागज दिखाने को कहा जाए तो आप इस ऐप को खोलकर सॉफ्ट कॉपी भी दिखा सकते हैं, जिससे पुलिस आपको नहीं रोकेगी.

यह भी पढ़ें- Gopalganj News: ससुराल में साली को देख डोली जीजा की नीयत तो कर ली शादी, दो पत्नियों के चक्कर में हो गया 'कांड'

mParivahan के मुख्य फीचर्स

बता दें कि mParivahan एक ऐसा ऐप है जो प्रामाणिक वर्चुअल डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) और आरसी (पंजीकरण प्रमाणपत्र) बनाता है. इस ऐप के जरिए आप नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद केवल मॉक टेस्ट ही पास करना जरूरी है. इसका इंटरफेस काफी सिंपल है, ऐसे में इसे चलाना बेहद आसान है. यह भी iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है.

सरकार से अधिकृत ऐप है

गौरतलब है कि डिजिलॉकर व mParivahan ऐप सरकार द्वारा अधिकृत ऐप है. ये दोनों मान्य ऐप है, जिसमें आपकी ओर से दिखाए गए डॉक्यूमेंट को वैलिड माना जाता है. दोनों ऐप आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget