एक्सप्लोरर

Kishanganj News: किशनगंज में कुदरत का करिश्मा, महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चियों को जन्म, सभी स्वस्थ

Five Girls Baby Birth: किशनगंज के एक परिवार में कुदरत ने पांच बेटियां एक साथ दे दी हैं. यहां एक महिला ने पांच लड़कियों को जन्म दिया है. ये खबर इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Five Girls Child Birth In Kishanganj: बिहार के मुस्लिम बहुल इलाके में किशनगंज जिले में एक महिला ने रविवार (05 मई) को एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है. ये खबर सुनकर लोग दांतों तले उंगुली दबा रहे हैं. इस दौर में जब लोग एक लड़की भी नहीं चाहते, ऐसे में इस परिवार में पांच बेटियों के होने पर भी खुशी का माहौल है. 

महिला को पहले से एक बेटा है

दरअसल आम तौर पर कोई महिला एक साथ दो तीन बच्चों को जन्म देती है, लेकिन किशनगंज की इस महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म देकर सभी को हैरानी में डाल दिया. मामला किसी अजूबे से कम नहीं है. महिला जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत अंतर्गत जाल मिलिक गांव की रहने वाली है. महिला को इससे पहले एक बेटा है.

 निजी नर्सिंग होम में हुई बच्चियां

मिली जानकारी के मुताबिक ताहेरा बेगम उम्र 27 साल को प्रसव पीड़ा होने के बाद किशनगंज से नजदीक इस्लामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया, जो बंगाल में पड़ता है. यहां महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया. एक के बाद एक बच्चियों को जन्म लेता देख चिकित्सक और कर्मी भी हैरान हो गए. 

इलाके में बना चर्चा का विषय

पांच बच्चों के जन्म देने की खबर जैसे ही लोगो तक पहुंची उसके बाद ये पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना गया. चिकित्सकों के मुताबिक पांचों बच्चियां और उनकी मां बिलकुल स्वस्थ्य हैं. बच्चियों के जन्म के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है. बच्चों के पिता ने कहा कि ये उनके लिए खुशी की बात है, ये उपर वाले का तोहफा हैं. बेटियां तो घर की रौनक होती हैं. इनके जन्म से हमारे घर में भी सभी लोग बहुत खुश हैं. 

प्रसव कराने वाली एक महिला चिकित्सक ने बताया, "पांचों बच्चियां और उनकी मां बिलकुल स्वस्थ्य हैं. हालाकि पांच बच्चियां एक साथ गर्भ में रहने के कारण बच्चियों का वजन कम है. बच्चियों का औसत वजन 750 ग्राम से लेकर 800 ग्राम तक है, जिसकी वजह से उन्हें NICU वार्ड में रखा गया है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar weather: आंधी और बारिश देगी बिहार के लोगों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget