एक्सप्लोरर

विधानसभा सत्र को लेकर JDU नेता का तेजस्वी पर तंज- 'बड़बोले बबुआ' कुछ पढ़ लीजिएगा

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने ट्वीट कर कहा कि सत्र अब 19 फरवरी से 14 मार्च तक का होगा, ऐसे में तेजस्वी जी आप तैयारी कर लें. सत्र की गरिमा किस तरह बनाए रखनी है इस बारे में भी कुछ पढ़ लें.

पटना: बिहार विधानसभा सत्र को लेकर जारी विवाद के बीच बिहार सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार विधानमंडल का सत्र 19 फरवरी से 24 मार्च तक का होगा. मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है. इस फैसले के बाद जेडीयू नेता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. नीरज कुमार ने कहा कि अब विधानमंडल का सत्र 19 फरवरी से 24 मार्च तक का होगा, ऐसे में तेजस्वी तैयारी कर लें. वहीं, सत्र की गरिमा किस तरह बनाए रखनी है, इस संबंध में भी कुछ पढ़ लें.

नीरज कुमार ने ट्वीट कर कही ये बात

जेडीयू नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने ट्वीट कर कहा कि 4 दिन नहीं अब 19 फरवरी से 24 मार्च तक का होगा सत्र. तेजस्वी यादव तैयार रखिएगा आदतन तख्ती. सत्र की गरिमा खातिर कुछ पढ़ लीजिएगा. समझ में न आए तो बेऊर और तिहाड़ से पूछ लीजिएगा.

वहीं, तेजस्वी पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कविता के अंदाज़ में लिखा कि तेज सियासत का एक्सीडेंटल वेग, बना मचिया मैन की गले का घेघ, सत्रावधि पर बड़बोले बबुआ, बनते हो हंगामे के अगुआ सपना होता कैसे पूरा, जब मन मस्तिष्क में भरा हो कूड़ा भोंपू, गर्जन नहीं चलेगा, जवाब कड़कदार मिलेगा.

तेजस्वी यादव ने दी थी चेतावनी

दरअसल, तेजस्वी बीते कई दिनों से विधानसभा सत्र के चार दिनों का किए जाने की बात को लेकर से हमलावर थे. सत्रावधि घटाने को लेकर उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर विधानसभा के बजट सत्र की अवधि को घटाया गया तो विपक्ष सत्र का बहिष्कार करेगा. वहीं , विपक्ष के नेता मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे.

तेजस्वी ने ये आरोप भी लगाया था कि विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सीएम नीतीश साजिश के तहत सत्र की अवधि घटना चाहते हैं. हालांकि, सत्रावधि को घटाने को लेकर सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक जानकरी नहीं दी गयी थी.

यह भी पढ़ें - 

आरसीपी सिंह ने तेजस्वी पर साधा निशाना, पूछा- किससे लिखवा रहे हैं चिट्ठी? सुमरिक यादव हत्याकांड में कोर्ट ने RJD की पूर्व विधायक कुंती देवी को दिया दोषी करार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget