एक्सप्लोरर

बिहार: जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो घायल, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

डीएसपी बीरपुर रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि दो पड़ोसियों के बीच कई सालों से भूमि विवाद चल रहा था. शुक्रवार को ही पुलिस और पंचों ने मामला सुलझा दिया था. फिर भी एक पक्ष के लोगों ने गैरजिम्मेदाराना हरकत करते हुए गोली चला दी.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के करजाईन थाना इलाके के फकीरना गांव में शनिवार को महज 7 इंच जमीन के लिए जमकर गोलीबारी हुई. इस घटना में एक पक्ष के दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. ऐसे में उन्हें आननफानन इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया. 

पंचों ने सुनाया था ये फैसला

घायलों की पहचान फकीराना गांव निवासी चन्दर चौधरी और सोनू चौधरी के रूप में की गई है. दरअसल उक्त गांव के रहने शिव शंकर चौधरी और छेदी चौधरी के बीच सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस मामले में पंचायत भी हुई, जिसमें दोनों पक्षों को उनके हिस्से की जमीन पर दीवार देने को कहा गया. 

सड़क जामकर किया हंगामा

इसी क्रम में शनिवार को शिव शंकर चौधरी अपने हिस्से की जमीन पर दीवार देने का काम करा रहे थे. तभी छेदी चौधरी के लोग वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इधर, घटना से नाराज घायलों के परिजनों ने एनएच-106 को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. 

पुलिस ने नाराज परिजनों को कराया शांत

गुस्साए परिजनों ने करीब तीन घंटे तक एनएच-106 जाम रखा, जिस वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, डीएसपी बीरपुर रामानंद कुमार कौशल और इन्स्पेक्टर केवी सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस पदाधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कर जाम खुलवाया और पीड़ित परिजनों से बात की. 

डीएसपी बीरपुर रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि दो पड़ोसियों के बीच कई सालों से भूमि विवाद चल रहा था. शुक्रवार को ही पुलिस और पंचों ने मामला सुलझा दिया था. फिर भी एक पक्ष के लोगों ने गैरजिम्मेदाराना हरकत करते हुए गोली चला दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए. पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है. जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी.

यह भी पढ़ें -

SHO हत्याकांड पर बोले बिहार पुलिस के ADG- बिना जांच के कुछ भी कहना होगी जल्दीबाजी

बिहार: कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget