एक्सप्लोरर

बिहार: पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने की घर वापसी, कहा- दिल में है JDU, नहीं जा पाया दूसरी जगह

पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने कहा, " मेरे हृदय में जेडीयू है, इस वजह से दूसरी जगह नहीं गया. मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. लेकिन हार गया. अगर जीतता, तो एनडीए का समर्थन करता.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले नेता और पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने दोबारा जेडीयू का दामन थाम लिया है. विधानसभा चुनाव 2020 में टिकट नहीं मिलने की वजह से पार्टी से बगावत करने वाले मंजीत सिंह को शनिवार को सांसद ललन सिंह ने जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रवक्ता नीरज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे.

मंजीत सिंह अपने घर वापस आए

इधर, जेडीयू में शामिल होने पर मंजीत सिंह और समर्थकों का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के जेडीयू में शामिल होने पर पार्टी को और मजबूती मिलेगी. इधर, मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि पार्टी में फिर से शामिल होने पर मंजीत सिंह को बधाई. वहीं, ललन सिंह ने कहा, " मंजीत सिंह अपने घर वापस आये हैं. बीच में कहीं-कहीं दौरे पर चले गए थे. समता पार्टी के समय से ही वे पार्टी के सदस्य रहे हैं. विधायक और कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने बेहतर काम किया है"

बात कम, काम ज्यादा करते हैं मंजीत

ललन सिंह ने कहा कि मंजीत बोलते कम, काम ज्यादा करते हैं. विधानसभा चुनाव 2020 में भी बैकुंठपुर सीट लेने के लिए जेडीयू ने बहुत प्रयास किया ,लेकिन वह सीट बीजेपी के पास चली गई. इधर, पार्टी में दोबारा शामिल हुए पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने कहा, " मेरे हृदय में जेडीयू है, इस वजह से दूसरी जगह नहीं गया. मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. लेकिन हार गया. अगर जीतता, तो एनडीए का समर्थन करता. नीतीश कुमार मेरे राजनीतिक पिता हैं. मैं नीतीश कुमार की विचारधारा की राजनीति करता हूं."

यह भी पढ़ें -

जगदानंद सिंह के इस्तीफे की खबर को तेज प्रताप यादव ने बताया गलत, कहा- 'मुझसे क्यूं होंगे नाराज' 

बिहार: पुलिसकर्मियों का ड्यूटी के दौरान फुल यूनिफॉर्म में रहना अनिवार्य, कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget