एक्सप्लोरर

बिहार: पुलिसकर्मियों का ड्यूटी के दौरान फुल यूनिफॉर्म में रहना अनिवार्य, कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई

राज्य पुलिस के सभी पदाधिकारी और कर्मी ड्यूटी ऑवर के दौरान मापदण्डों के अनुसार वर्दी धारण करना सुनिश्चित करेंगे. वर्दी साफ-सुथरी और सही स्थिति में होनी चाहिए. वरीय पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखेंगे

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस जवानों और पदाधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया गया है. मुख्यालय के कार्मिक और कल्याण प्रभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ड्यूटी ऑवर के दौरान सभी पुलिस जवानों और पदाधिकारियों के लिए फुल यूनिफॉर्म में रहना अनिवार्य किया गया है. इस आदेश की अवहेलना करने वालों पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गयी है. 

अनुशासनिक गतिविधियों का विशेष महत्व

बिहार पुलिस के डीजीपी एसके सिंघल की ओर से शुक्रवार को जारी पत्र में कहा गया है कि पुलिस सेवा एक विशिष्ट प्रकार की सेवा है, जिसमें कर्मियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता, पेशेवर दक्षता जैसे आंतरिक गुणों के साथ-साथ उनके बाह्य अनुशासनिक गतिविधियों का भी विशेष रूप से महत्व होता है.

पुलिस सेवा की विशिष्टता का एक महत्वपूर्ण आयाम उनका अलग परिधान और वर्दी है. वर्दी न केवल पुलिस सेवा से जुड़े कार्मिकों को अलग पहचान प्रदान करती है, बल्कि यह सम्पूर्ण सेवा के मान-सम्मान और गौरव का भी प्रतीक है. साफ-सुथरी और समुचित तरीके से धारण की हुई वर्दी में पुलिसकर्मी आमजनों के बीच एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत करते हैं और अनुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को भी उजागर करते हैं. साथ ही यह बेहतर पुलिसिंग में भी एक महत्वपूर्ण आयाम की तरह काम करता है.

पुलिस की छवि होती है धुमिल

आम तौर पर पुलिस पदाधिकारी/कर्मी वर्दी की सही तरीके से रख-रखाव और पहनावे के प्रति गंभीर होते हैं. लेकिन कभी-कभी इसके प्रति उन्हें कोताही बरतते हुए देखा जाता है. उनकी इस हरकत से ना केवल वर्दी के प्रति असम्मान का भाव प्रदर्शित होता है, बल्कि समुचित ढंग से वर्दी धारण नहीं करने के कारण आमजनों के बीच पुलिस की छवि भी धूमिल होती है.

ऐसे में राज्य पुलिस के सभी पदाधिकारी और कर्मी ड्यूटी ऑवर के दौरान प्रावधानों और मापदण्डों के अनुसार वर्दी धारण करना सुनिश्चित करेंगे. वर्दी साफ-सुथरी और सही स्थिति में होनी चाहिए. जिन कार्यालयों में वर्दी धारण करने की अनिवार्यता नहीं है, वहां भी परिधान मर्यादित और कार्यालय के अनुरूप होने चाहिए. आदेश का पालन हो वरीय पदाधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे. वहीं, कोताही बरतने वाले पदाधिकारी/कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें -

बिहार: बड़ी मां का 'आशीर्वाद' लेने पहुंचे चिराग पासवान, पैतृक गांव पहुंच कर हुए भावुक, रोक नहीं पाए आंसू

Bihar Politics: ओसामा से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, जगदानंद के संबंध में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश यादव ने किया केस तो तेज प्रताप की आई पहली प्रतिक्रिया, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि…'
आकाश यादव ने किया केस तो तेज प्रताप की आई पहली प्रतिक्रिया, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि…'
RJD सांसद ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, दान का मांगा ब्यौरा
RJD सांसद ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, दान का मांगा ब्यौरा
RJD में रहे, बहन अनुष्का के लिए लड़े, तेज प्रताप के खिलाफ कोर्ट जाने वाले आकाश यादव कौन?
RJD में रहे, बहन अनुष्का के लिए लड़े, तेज प्रताप के खिलाफ कोर्ट जाने वाले आकाश यादव कौन?
झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस बोली- 'RJD ने और…'
झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस बोली- 'RJD ने और…'

वीडियोज

Shiv Sena Split: उद्धव की 'सेना' के बागी सैनिक! | Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis | Uddhav | Shinde
Maharashtra Politics |Shiv Sena UBT Split: Uddhav Thackeray के 6 सांसद बागी, कैसे बचेगी पार्टी?
Shiv Sena UBT Crisis | Uddhav Thackeray | Mahadangal: ऑल इंडिया टूट..वि्पक्षी दलों को नॉनस्टॉप चोट!
Sandeep Chaudhary | RE-NEET Exam: चौपट शिक्षा सिस्टम की पोलखोल डिबेट! | Rahul Gandhi | Seedha Sawal
2026 Maruti Brezza Facelift: Turbo Engine के साथ होगी और भी Powerful? #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर यूएस-ईरान की हुई डील, उधर भारत को मिलने जा रही कल बड़ी खुशखबरी! दूर होगी रसोई गैस की किल्लत
इधर यूएस-ईरान की हुई डील, उधर भारत को मिलने जा रही कल बड़ी खुशखबरी! दूर होगी रसोई गैस की किल्लत
CM योगी बोले, 'दूध पीकर गाय को जो सड़क पर छोड़ देते हैं, ...वही लोग सरकार पर आरोप लगाते हैं'
CM योगी बोले, 'दूध पीकर गाय को जो सड़क पर छोड़ देते हैं, ...वही लोग सरकार पर आरोप लगाते हैं'
AFG के खिलाफ जीत के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच हुई बहस, सामने आया वीडियो
AFG के खिलाफ जीत के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच हुई बहस, सामने आया वीडियो
Free Movies On OTT: 'देऊळ बंद' से रोमांस-हॉरर तक, Zee5 की इन 5 धांसू फिल्मों के हो जाएंगे फैन, एक ने कमाया 470% प्रॉफिट
ओटीटी रिलीज: 'देऊळ बंद' से रोमांस-हॉरर तक, Zee5 की इन 5 धांसू फिल्मों के हो जाएंगे फैन, सब हैं फ्री
Explained: बादल, आंधी, तूफान... लेकिन बारिश क्यों नहीं? जून में 42% कम गिरा पानी, कितने गंभीर होंगे नतीजे?
Explained: बादल, आंधी, तूफान... लेकिन बारिश क्यों नहीं? 42% कम बरसात, कितने गंभीर होंगे नतीजे?
PoK Protest: PoJK में बगावत तेज! 10वें दिन सड़कों पर उतरे 70 हजार प्रदर्शनकारी, पाक सेना के खिलाफ लगे जोरदार नारे
PoJK में बगावत तेज! 10वें दिन सड़कों पर उतरे 70 हजार प्रदर्शनकारी, पाक सेना के खिलाफ लगे नारे
NEET Paper Leak: ‘टेलीग्राम बन रहा नया डार्क वेब’, बैन के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने लगाए ये गंभीर आरोप
टेलीग्राम बन रहा आतंक का ‘डार्क वेब’, दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने लगाए ये गंभीर आरोप
Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सियासत गरमाई! चंद्रबाबू नायडू के इशारों पर शशि थरूर ने दी तीखी प्रतिक्रिया
परिसीमन बिल पर सियासत गरमाई! चंद्रबाबू नायडू के इशारों पर शशि थरूर ने दी तीखी प्रतिक्रिया
Embed widget