एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा सदर अस्पताल के पुराने OPD में लगी भीषण आग, काबू पाने में लगाए गए तीन फायर ब्रिगेड

Ara Sadar Hospital: सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पुराने बिल्डिंग में हमारा एक ड्रेसिंग रूम था, उसी में आग लग गई है. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है.

Arrah News: बिहार के आरा में सोमवार की शाम आरा सदर अस्पताल के पुराने ओपीडी के एक कमरे में अचानक आग लग गई. अस्पताल में आग लगने की खबर से एकाएक अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड्स ने फौरन अस्पताल के वरीय पदाधिकारी को घटना की सूचना दी और फायर ब्रिगेड को भी घटना के बारे में बताया. घटना की सूचना के बाद भोजपुर के सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा, आरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार, डीपीएम डॉ रवि रंजन सहित कई पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे.

एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू

जब तक फायर ब्रिगेड सदर अस्पताल परिसर में पहुंचता उसके पहले अस्पताल में मौजूद मरीजों के तीरमदार और आस-पास सड़क पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने के लिए भरपूर कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. जैसे ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां सदर अस्पताल कैंपस में पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई. लगभग एक घंटे के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका. शुक्र है कि आग फैलने से पहले ही अस्पताल के गार्ड स्थानीय लोग और अग्निशमन कर्मियों की मेहनत से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, वरना जान माल का भारी नुकसान हो सकता था.

पुराने ओपीडी के ऊपर डायलिसिस केंद्र चलता है, जिसमें मरीज की संख्या काफी थी आग लगने की खबर के बाद पूरे डायलिसिस वार्ड को भी खाली कर दिया गया. अस्पताल में आग की घटनाओं से निपटने के लिए फायर फाइटिंग के लिए गैस के सिलेंडर में रखे गए हैं, लेकिन घटना के वक्त एक भी फायर फाइटिंग यंत्र काम नहीं किया. अस्पताल में फायर फाइटिंग यंत्र मात्र शोभा की वस्तु बना हुआ है. फायर फाइटिंग यंत्र काम किया होता है तो आग लगते ही उस पर काबू पाया जा सकता था. 

सिविल सर्जन शैलेंद्र सिन्हा ने क्या कहा?

सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पुराने बिल्डिंग में हमारा एक ड्रेसिंग रूम था, उसी में आग लग गई है. पूरी जानकारी बाद में मिल पाएगी. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है. अस्पताल में मौजूद गार्ड ने अच्छा रिस्पांस किया है. उन्होंने अस्पताल के पदाधिकारी से लेकर फायर ब्रिगेड तक को फोन किया है हम लोग के पहुंचने से पहले फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां यहां पहुंच गई थीं आग को पूरी तरीके से कंट्रोल कर लिया गया है. सिविल सर्जन ने आगे कहा कि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. वह रूम ऐसे भी अब यूज नहीं हो रहा था. नुकसान की संभावना जीरो है. पुराने बिल्डिंग में फायर अलार्म नहीं है पुरानी बिल्डिंग है. कहीं से कुछ कनेक्शन डिस्कनेक्शन हुआ होगा. हवा भी बहुत तेज बह रही है. कहां से क्या हुआ कहना मुश्किल है.

वहीं अस्पताल में आग लगने की सूचना पर पहुंचे अभय विश्वास भट्ट ने बताया कि जैसे ही हम लोगों को आग लगने की सूचना मिली तो हम लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया. हम लोग जहां बैठे हुए थे वहां से भागे दौड़े आग लगने वाली जगह पर पहुंचे. उस समय तक यहां पर कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी नहीं आया था. बाद में सब पहुंचे अस्पताल के उपाधीक्षक तो केवल फोटो खिंचवाने के लिए आए थे. उनको पहले आ जाना चाहिए था. मैनेजर अभी तक नहीं थे. डीपीएम मौजूद थे डीपीएम ने खूब मेहनत किया. स्थानीय लोग सामाजिक कार्यकर्ता और स्टाफ ने आग बुझाने में मदद की. उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई और आग पर काबू पा लिया गया.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बेगूसराय सदर अस्पताल के SNCU से नवजात बच्चे की हुई चोरी, शिक्षक की पत्नी ने 60 हजार में की थी डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget