एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: सुशील मोदी ने RJD पर साधा निशाना, कहा- अपने दौर का चुनावी हिंसा भूल गया है विपक्ष

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राजद के कार्यकाल में 1990 से लेकर 2004 तक हुए लोकसभा, विधानसभा और पंचायत के कुल 9 चुनावों में हुई हिंसक घटनाओं में 641 लोग मारे गए थे.

पटना: बिहार के शिवहर में शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी की हत्या होने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है. विपक्ष सूबे की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए, सत्ता पक्ष पर हमला बोल रही है. ऐसे में सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने विपक्ष के सवालों पर पलटवार करते हुए उनके शासनकाल में चुनाव के दौरान हुए आपराधिक घटनाओं का बखान किया है.

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राजद के कार्यकाल में 1990 से लेकर 2004 तक हुए लोकसभा, विधानसभा और पंचायत के कुल 9 चुनावों में हुई हिंसक घटनाओं में 641 लोग मारे गए थे. 2000 के विधानसभा चुनाव में 39 स्थानों पर फायरिंग हुई थी, जिसमें 61 लोग मारे गए थे.

उन्होंने कहा कि 1990 में 87 और 1999 में 76 लोग चुनावी हिंसा के शिकार हुए थे. राजद की सरकार के दौरान 2001 में हुए पंचायत के चुनाव में 196 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. 1998 के लोकसभा चुनाव में राजद के दो दर्जन मंत्री, विधायकों पर बूथ लूट, हिंसा और मतदान में बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे.

सुशील मोदी ने कहा, " बूथ लूट और चुनावी हिंसा का ही नतीजा था कि 2004 में छपरा जहां से लालू प्रसाद चुनाव लड़ रहे थे के चुनाव को रद्द करना पड़ा था. 90 के दशक में ही पूर्णिया और दो-दो बार पटना का चुनाव भी स्थगित हुआ था. 1995 के विधान सभा चुनाव में 1668 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था. "

उन्होंने कहा कि 2005 में एनडीए की सरकार आने से पहले हर चुनाव में बूथ लूट, हिंसा, मारपीट, बैलेट बाॅक्स की छीना-झपटी, बक्शे में स्याही डालने की घटना आम थी. आम मतदाता से लेकर मतदानकर्मी तक चुनाव से डरे-सहमे रहते थे.

बता दें कि बिहार के शिवहर विधानसभा क्षेत्र के जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह और उनके को शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. उन्हें इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन प्रत्याशी समेत 2 की मौत हो गई थी, जबकि एक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. फिलहाल पुलिस ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget