एक्सप्लोरर

बिहार: DGP ने बाईपास थाना प्रभारी और चौकीदार को किया निलंबित, DSP से की स्पष्टीकरण की मांग

राजधानी पटना में थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित गोदाम से 2 करोड़ रुपये की शराब बरामदगी मामले में पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में डीजीपी के निर्देश पर बाईपास थाना प्रभारी और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के मरचा-मरची गांव स्थित गोदाम से 2 करोड़ रुपये की शराब बरामदगी मामले में पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में बिहार पुलिस के डीजीपी एसके सिंघल के निर्देश पर बाईपास थाना प्रभारी मुकेश पासवान और चौकीदार लल्लू पासवान को निलंबित कर दिया है. वहीं, डीएसपी पटनासिटी अमित शरण से पूरे मामले में स्पष्टीकरण की मांग की गई है.

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया पत्र

इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय के मद्य निषेध प्रभाग ने पत्र जारी कर कहा कि रविवार को उत्पाद विभाग बिहार द्वारा पटना जिला के पटनासिटी अनुमण्डल अन्तर्गत बाईपास थाना से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित गोदाम से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और कई वाहन जब्त किये गये हैं.

इस संबंध में बाईपास थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान और चौकीदार लल्लू पासवान को शराबबंदी कानून को लेकर बरती गयी उदासीनता और घोर लापरवाही के कारण डीजीपी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया है. इस संबंध में अमित शरण, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पटनासिटी से भी स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि रविवार की रात एक्साइज विभाग की टीम ने बाईपास थाना के मरचा-मरची गांव स्थित एक गोदाम से अवैध शराब की अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक्साइज विभाग की टीम ने लगभग 2 करोड़ रुपए की शराब जब्त की गई है. इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों की मानें तो जब्त की गई शराब हरियाणा से मंगवाई गयी है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: अब इन जगहों पर CCTV लगाना होगा अनिवार्य, क्राइम कंट्रोल को लेकर किया गया फैसला चिराग पासवान के लिए NDA में रहना आसान नहीं, JDU के तल्ख तेवर बरकरार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार
बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार
बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल
बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget