एक्सप्लोरर

बिहार: अब इन जगहों पर CCTV लगाना होगा अनिवार्य, क्राइम कंट्रोल को लेकर किया गया फैसला

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा है कि सीसीटीवी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों और आसपास की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. कई बार फ्लैट मालिकों द्वारा शिकायत की जाती है कि अपार्टमेंट में सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं हैं.

पटना: बिहार सरकार सूबे में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में सोमवार को पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने यह निर्देश दिया है कि पटना प्रमंडल के सभी जिलों के आवासीय अपार्टमेंट और कॉमर्शियल काॅम्प्लेक्स में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा.

प्रमंडलीय सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि जिन-जिन अपार्टमेंट में सीसीटीवी नहीं लगे हैं, वहां 31 मार्च तक सीसीटीवी लगवाना सुनिश्चित कराया जाए. साथ ही जहां पहले से सीसीटीवी लगे हैं और खराब हैं, उसे एक महीने के अंदर ठीक कराया जाए.

क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर लिया फैसला

क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर सीसीटीवी के इंस्टॉलेशन और उसके सुचारू संचालन के लिए आयोजित प्रमंडलीय निगरानी समिति की बैठक में संजय अग्रवाल ने महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी लगवाना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उसके साथ ही उसकी वर्किंग की प्रभावी निगरानी करने का निर्देश दिया ताकि अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और निगरानी रखा जा सके.

नक्शा पास कराने के दौरान ही करनी पड़ेगी चर्चा

प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में अपार्टमेंट/ कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का नक्शा पास कराने के दौरान ही सीसीटीवी संबंधी बिंदु पर चर्चा करना जरूरी होगा. ऐसा नहीं करने पर नक्शा पास नहीं किया जाएगा. इसके लिए अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार, निकास द्वार, सीढ़ी, लिफ्ट के पास, पार्किंग, हर फ्लोर पर और गेट पर बाहर की ओर लोकेशन के साथ सीसीटीवी लगाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी का न केवल लगवाना जरूरी है, बल्कि उसकी वर्किंग भी आवश्यक है. इसकी पूरी जवाबदेही वहां की सोसाईटी की होगी.

सोसाईटी से मिल रही है शिकायतें

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा है कि सीसीटीवी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों और आसपास की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. कई बार फ्लैट मालिकों द्वारा शिकायत की जाती है कि अपार्टमेंट में सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं हैं. पटना नगर निगम और दानापुर क्षेत्र में बनने वाले नए अपार्टमेंट में भी ये शिकायतें आ रही है और कई जगहों पर मेंटेनेंस की शिकायतें प्राप्त हो रही है.

बता दें कि बैठक में आयुक्त ने सभी बैंकों, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी शाॅप, अस्पताल में सीसीटीवी के लगाने का निर्देश दिया है. इसके लिए डीएम/एसपी को संबंधित अधिकारियों/लोगों के साथ बैठक कर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी एसएचओ/डीएसपी को प्रभावी मॉनिटरिंग कर कार्य सुनिश्चित कराने को कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget