एक्सप्लोरर

चिराग पासवान के लिए NDA में रहना आसान नहीं, JDU के तल्ख तेवर बरकरार

केसी त्यागी कहते हैं कि एलजेपी ने विधानसभा चुनाव में एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया था. जेडीयू ने इस बात को मुद्दा बना लिया है कि एलजेपी के कारण चुनाव में एनडीए को कम सीटें मिलीं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लोकजन शक्ति पार्टी (एलजेपी) द्वारा एनडीए खासकर जनता दल (युनाइटेड) के प्रत्याशियों के खिलाफ प्रत्याशी उतारे जाने से नाराज हुई जेडीयू आज भी एलजेपी के खिलाफ तल्ख तेवर अपनाए हुए है. इस बीच, हाल ही में एनडीए की बैठक में एलजेपी को बुलाए जाने के बाद जेडीयू नेताओं की तल्खी के बाद स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल जेडीयू के साथ एलजेपी का एनडीए में रहना आसान नहीं है.

जेडीयू ने सीधे-सीधे इस बात को मुद्दा बना लिया है कि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी के कारण चुनाव में एनडीए को कम सीटें मिलीं. ऐसे में एलजेपी को किसी भी परिस्थिति में एनडीए में नहीं रखा जा सकता है. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग की पार्टी एलजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर निशाना साधा था और कड़ी टिप्पणी की थी.

एलजेपी की वजह से एनडीए को हुआ नुकसान- जेडीयू

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी कहते हैं कि एलजेपी ने विधानसभा चुनाव में एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया था, इससे न सिर्फ जेडीयू को नुकसान पहुंचा था, बल्कि यह भाजपा और दो अन्य सहयोगी दलों के भी खिलाफ गया था. इससे एनडीए को भारी नुकसान पहुंचा था. उन्होंने तो यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री ने भी बिहार के दौरे पर कहा था कि एनडीए में जेडीयू, भाजपा और अन्य दो छोटे दल हैं. ऐसे में एलजेपी को एनडीए का अंग नहीं माना जा सकता है.

इधर, एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा भी एलजेपी को एनडीए का अंग नहीं मानती. हम के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एलजेपी के कारण एनडीए को कम सीटें मिली हैं. ऐसे में उसे कैसे एनडीए का अंग माना जा सकता है. बहरहाल, जेडीयू के तल्ख तेवर के बाद यह माना जा रहा है कि एलजेपी के लिए एनडीए में जेडीयू के रहते आगे की राह आसान नहीं है. भाजपा को भी दोनों दलों के एक साथ रखना परेशानी खड़ी कर दी है. अब देखना है कि भाजपा के नेता जेडीयू के तल्ख तेवर के बाद क्या रूख अपनाते हैं.

यह भी पढ़ें-

Budget 2021: तेज प्रताप यादव का तंज- 'जमीन बेचकर मोटरसाइकिल खरीदी और कहा अच्छे दिन आ गए'

चिराग पासवान ने की बजट की तारीफ, कहा- इससे संतुलित बजट नहीं हो सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget