एक्सप्लोरर

बिहार के कटिहार में हड़कंप, गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या

कटिहार के नगर थाना क्षेत्र की घटना है. वारदात के पीछे कोर्ट परिसर का पुराना विवाद बताया जा रहा है. घटना को लेकर कानून-व्यवस्था पर जन सुराज पार्टी ने सवाल उठाया है.

बिहार के कटिहार में सोमवार (05 अक्टूबर, 2026) को दिनदहाड़े एक व्यक्ति गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित कुम्हार टोली के पास की है. बताया जा रहा है कि गुड्डू अंसारी पेशे से अधिवक्ता थे.

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से इस घटना पर कहा गया कि बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. सरकार का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो गया है.

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने कहा, "बिहार के कटिहार में अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच बाजार में एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई है. घटनास्थल पर ही अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की मौत हो गई. कोर्ट से जुड़े मामले में विवाद या पुरानी रंजिश जो भी हो परंतु ये बिहार में वर्तमान कानून व व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की कहानी बता रहा है."

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव: सपा-कांग्रेस के बीच खींचतान पर JDU, 'ये लोग…'

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

नगर थाना क्षेत्र में बीच बाजार हुई इस घटना से हड़कंप मच गया. लोग खड़े होकर घटना को देखते रहे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई को वो बदमाशों को पकड़ सकें. बदमाशों ने गोली मारी और आराम से फरार हो गए. गुड्डू अंसराी को चार से पांच गोली लगने की खबर है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा. घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान नहीं बची. वारदात के पीछे कोर्ट परिसर का पुराना विवाद बताया जा रहा है. पुलिस जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

क्या कहते हैं परिजन?

फिलहाल इस घटना को लेकर प्रशासन की ओर से बयान नहीं आया है. उधर गुड्डू अंसारी के मामा अब्दुल कलाम ने कहा, "हम लोग बाजार जाने के लिए निकल रहे थे घर से… तभी फोन आया कि आपके भांजे को गोली मार दी गई है… मेरा बेटा दुकान जा रहा था, दुकान खोलने के लिए… वहां से उसने मुझे कॉल किया कि पापा, गुड्डू भैया को गोली मार दिया..."

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के विरोध से नीरज कुमार हार जाएंगे? JDU ने साफ की तस्वीर

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
Advertisement

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget