एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में डायरिया से दहशत के बीच एक बच्चे की मौत, कई लोगों का चल रहा इलाज

Nawada Diarrhea: डायरिया से बीमार लोगों को गुरुवार की रात ही हिसुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जबकि कई लोगों का नवादा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया.

 Nawada Child Died: नवादा जिले के हिसुआ नगर के गांधी टोला मोहल्ला और प्रोफेसर कॉलोनी के समीप के तालाब के आस-पास के मोहल्लों में गुरुवार की रात से ही डायरिया फैल गया है. इस बीच शुक्रवार (30 अगस्त) को एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई. वहीं लगभग 40 लोग डायरिया से पीड़ित हैं. बताया जा रहा है कि राजेश मांझी के आठ साल के बेटे की मौत डायरिया से हुई है.

अस्पताल में चल रहा लोगों का इलाज

इधर डायरिया से बीमार लोगों को गुरुवार की रात ही हिसुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि कई लोगों को नवादा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. इधर हिसुआ अस्पताल से चिकित्सकों की टीम डायरिया प्रभावित इलाके में पहुंची और लोगों का इलाज किया. टीम में शामिल चिकित्सा प्रभारी डॉ. शैलेंद्र कुमार, स्वास्थ्य मैनेजर अतुल राजू, स्वास्थ्यकर्मी नलिन शर्मा, डॉ. राजीव रंजन, जीएनएम उमा कुमारी आदि मरीजों के इलाज में जुटे हुए हैं.

'मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है'

गांधी टोला के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात ही डायरिया फैला था. टोले के विकास कुमार, भीम कुमार, नंदनी कुमारी, कुणाल कुमार, प्रीति कुमारी, लाक्षो देवी, सोना देवी, भूषण मांझी, सुमन कुमार, टुन्नी देवी, रोहित कुमार, प्रमोद मांझी, सुरेश मांझी, बालक मांझी, जेहल मांझी सहित कई लोग डायरिया की चपेट में आकर बीमार हुए. एक के बाद एक कई लोगों के बीमार पड़ने से टोले में दहशत व्याप्त हो गई. हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि फिलहाल कोई मौत की पुष्टि की जानकारी हमें नहीं है और किसी ने हमें ऐसी जानकारी अभी नहीं दी है. अगर ऐसा होगा तो आगे की जांच की जाएगी.

क्या है डायरिया बिमारी?

डायरिया यानी अतिसार या दस्त एक पाचन से संबंधित समस्या है, जिसमें बार-बार पतला, पानी जैसा मल त्याग होता है. यह एक लक्षण है, न कि स्वयं एक रोग, और इसके कई संभावित कारण हो सकते हैं. डायरिया, जिसे हिंदी में दस्त या अतिसार कहा जाता है. यह एक लक्षण है, न कि स्वयं एक रोग, और इसके कई संभावित कारण हो सकते हैं. डायरिया आम तौर पर कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन यदि यह लंबे समय तक बना रहे या गंभीर हो, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी होता है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Flood: बिहार में बाढ़ को नीतीश सरकार गंभीर, विजय चौधरी बोले- क‍िए जा रहे राहत के प्रयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget