एक्सप्लोरर

बिहार BJP ने चुनावी कैंपेन के लिए जारी किया थीम सॉन्ग, नारा दिया- 'जन-जन की पुकार, आत्मनिर्भर बिहार'

आज आत्मनिर्भर बिहार अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "2014 के पहले नेताओं का वक्तव्य क्या होता था? मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद राजनीति की संस्कृति क्या बदली?"

पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अब पूरे दमखम से जुट गई है. बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है. पार्टी ने थीम सॉन्ग भी जारी किया है. इसे 'आत्मनिर्भर बिहार' को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी बिहार ने नया नारा दिया है- 'जन-जन की पुकार, आत्मनिर्भर बिहार'.

आज आत्मनिर्भर बिहार अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "2014 के पहले नेताओं का वक्तव्य क्या होता था? हम देखेंगे, सोचेंगे, करने का प्रयास करेंगे, हम कर नहीं पा रहे. मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद राजनीति की संस्कृति क्या बदली? हम कर सकते हैं और करके दिखाएंगे."

नड्डा ने कहा, "बचपन में हमने देखा कि राजनीतिक नेतृत्व चरमराया हुआ था, उनके पास राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी. इसकी वजह से पूरी व्यवस्था चरमराई हुई थी. आज परिवर्तन ये है कि मोदी जी से लेकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी तक राजनीतिक इच्छाशक्ति से काम कर रहे हैं."

नड्डा कीनीतीश से की लंबी चर्चा आत्मनिर्भर बिहार अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले जेपी नड्डा ने सुबह बिहार के मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बीजेपी के नेता सुशील मोदी और जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे.

एनडीए के प्रमुख दोनों घटक दलों के दो शीर्ष नेताओं की करीब एक घंटे चली इस मुलाकात को इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक एनडीए में चल रही लोजपा की नाराजगी को लेकर भी चर्चा की गई.

इससे पहले सुबह नड्डा प्रसिद्ध पटनदेवी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की और माता से बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की मन्नत मांगी. इस दौरान कोरोना काल के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया. मंदिर के पुजारी ने सभी नेताओं को सम्मानित किया। पूजा करने पहुंचे सभी नेता मास्क पहने दिखे.

ये भी पढ़ें- जेपी नड्डा बोले- नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में मिलकर लड़ेंगे बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी, चुनाव जीतेंगे CM नीतीश और जेपी नड्डा की मुलाकात से पहले रामविलास पासवान बोले- चिराग के हर फैसले के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget