एक्सप्लोरर

Bettiah Kidnapping: '20 लाख दो नहीं तो...', बिहार के बेतिया में छात्र का अपहरण, फोन पर मांगी फिरौती

Bettiah News: एसपी डी अमरकेश मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. स्कूल गया छात्र बुधवार से लापता है. आशीष का बैग और साइकिल स्कूल में मिला है. पुलिस जांच कर रही है.

बेतिया: पैसों के लिए बदमाशों ने बेतिया में एक 14 साल के छात्र का अपहरण कर लिया है. मामला बेतिया के कुमारबाग ओपी क्षेत्र का है. रानीपुर रमपुरवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी नगनारायण साह का पुत्र आशीष कुमार पढ़ने के लिए बुधवार (11 अक्टूबर) को स्कूल गया था लेकिन लौटा नहीं. अपहरण के बाद बदमाशों ने छात्र के पिता के मोबाइल पर फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी. फिरौती नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है.

एसपी डी अमरकेश कर रहे मॉनिटरिंग

इस मामले में छात्र की बरामदगी को लेकर एसडीपीओ समेत कई थाने की पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी डी अमरकेश मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पिता नगनारायण ने बताया कि उनका बेटा आशीष बुधवार को कुमारबाग हाई स्कूल गया था. छुट्टी के बाद घर नहीं आया. काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला.

शाम के सात बजे पिता के नंबर पर आया फोन

बताया जा रहा है कि आशीष का बैग और साइकिल स्कूल में मिला है. छात्र जब स्कूल से नहीं लौटा तो शाम के करीब सात बजे के आसपास एक नंबर से आशीष के पिता के मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि उनका बेटा उन लोगों के कब्जे में सुरक्षित है. यह भी कहा कि गुरुवार (12 अक्टूबर) 12 बजे तक 20 लाख रुपये का प्रबंध कर लिया जाए. पैसों का इंतजाम हो जाने पर बताई गई जगह पर उसे पहुंचाना है. कुछ ही देर के अंदर में चार-पांच बार फोन किया गया था.

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

फोन आने के बाद डरे-सहमे परिजनों ने कुमारबाग ओपी को इसकी सूचना दी. जिस नंबर से फोन आया था उसकी जांच की गई. पता चला कि सिम कार्ड मनुआपुल ओपी क्षेत्र के शेख धुरवा के ताहिर हुसैन के नाम पर है. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस रात भर शेख धुरवा, राय धुरवा, रानीपुर रामपुरवा सहित कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन ताहिर पुलिस की पकड़ में नहीं आया. आशीष के पिता नगनारायण साह की बेतिया के बानुछापर में सोने-चांदी की दुकान है.

गुरुवार की सुबह एसपी कुमारबाग ओपी पहुंचे. बेतिया एसपी ने बताया कि छात्रों द्वारा बताया गया कि आशीष दीवार से फांद कर भाग गया है. एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. बता दें कि बेतिया एसपी ने कुमारबाग ओपी में करीब एक दर्जन छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया है.

(इनपुट: बेतिया से कैलाश यादव)

यह भी पढ़ें- Buxar Train Derails: 'जब हम रेल मंत्री थे तो...', नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे पर बिहार के CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget