एक्सप्लोरर

Bihar News: 'शराब पीते हैं, मसाज करवाते हैं...', बेतिया में नर्सिंग छात्राओं का प्रिंसिपल पर आरोप, सरकार को लिखी चिट्ठी

Bettiah GNM Training Institute: पत्र कुछ महीने पहले का है लेकिन गोपनीय तरीके से जांच हो रही थी. इसके बाद अब मामला सामने आया है. प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगा है.

Bettiah News: बेतिया के जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल पर नर्सिंग की छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है. प्रभारी प्राचार्य पर आरोप है कि मनीष जायसवाल कार्यालय में ही शराब पीते हैं. कार्यालय में शराब की बोतल टेबल पर रखते हैं. छात्राओं के बीच अश्लील तरीके से मसाज भी कराते हैं. इस मामले में कार्रवाई के लिए गुरुवार (22 अगस्त) को नर्सिंग की छात्राएं डीएम कार्यालय पहुंचीं. अपनी समस्याओं को रखा और कार्रवाई की मांग की. इसके बाद छात्राएं एसपी के पास भी गईं.

इस पूरे मामले में प्रभारी प्राचार्य की तस्वीर भी सामने आई है. इसमें वह शराब की बोतल लिए हुए दिख रहे हैं. एक तस्वीर में मसाज कराते भी दिख रहे हैं. हालांकि पत्र कुछ महीने पहले का है लेकिन गोपनीय तरीके से जांच हो रही थी. इसके बाद अब मामला सामने आया है. छात्रों ने कहा है कि मुख्यमंत्री शराबबंदी के पक्षधर हैं. फिर ऐसे प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? कहा कि छात्राएं अपने शराबी प्रभारी प्राचार्य के खौफ में जीने को मजबूर हैं. सभी फोटो को संलग्न कर विभाग को जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है.

प्रभारी प्राचार्य ने आरोपों पर क्या कहा?

हालांकि इस पूरे मामले में शिकायत के बाद बेतिया सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश दिया गया था. हालांकि अब तक प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई नहीं हुई है. पूरा मामला सामने आने के बाद प्रभारी प्राचार्य ने अपनी ओर से सफाई दी है. मनीष कुमार जायसवाल ने कहा कि तस्वीरों को एडिट किया गया है. यह कहते हुए उन्होंने आरोपों को खारिज कर दिया.

वहीं जीएनएम की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य की ओर से सभी छात्राओं को कैद करके रखा गया है. गुरुवार को जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के बाहर छात्राओं ने हंगामा किया. छात्राओं की मांग है कि जल्द शराबी प्रिंसिपल को यहां से हटाया जाए. इसी प्रदर्शन के बाद छात्राएं डीएम दिनेश कुमार राय के पास पहुंच गईं. यहां से फिर एसपी के पास गईं. उधर छात्राएं प्रभारी प्राचार्य से डरी हुई हैं. उनका कहना है कि कहीं किसी के साथ अनहोनी ना हो जाए. 

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Recruitment: बिहार में बनना है शिक्षक तो हो जाएं तैयार, 1.5 लाख पदों पर शिक्षा विभाग निकालने जा रहा भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget