एक्सप्लोरर

बिहार: कृषि मंत्री ने भक्त चरण दास पर साधा निशाना, पूछा- वो कोई ऋषि मुनि हैं क्या?

बिहार कांग्रेस प्रभारी के बयान से नाराज कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह से जब उनके संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कौन है भक्त चरण दास? कोई ऋषि मुनि हैं क्या ?

बक्सर: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और बीजेपी नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर हमला बोला है. बिहार के बक्सर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कृषि मंत्री से जब मीडिया ने भक्त चरण दास के बारे में सवाल किया तो पहले तो उन्होंने ये पूछा कि भक्त चरण दास कौन हैं? और फिर ये कहा कि क्या वे कोई ऋषि मुनि या संत हैं?

पत्रकारों की नारद मुनि से की तुलना

वहीं, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों ने मंत्री की से खाद की कालाबाजारी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने पत्रकारों की भी नारद मुनि से तुलना कर दी. हालांकि अंत में उन्होंने कहा कि डुमराव अनुमंडल में मलाई बराज परियोजना जो अधूरी पड़ी है, हम प्रयास करेंगे 2022 तक उसे भी चालू कर दिया जाए. ताकि इसके शुरू हो जाने से इस क्षेत्र के किसानों को लाभ मिले.

बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कही थी ये बात 

गौरतलब है कि इन दिनों बिहार दौरे पर आए बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा था कि क्या किसानों की मांग पूरा करने से उनकी इज्जत चली जाएगी? उन्होंने कहा कि पीएम रावण के पथ पर चल रहे हैं. लेकिन जब उन्होंने राम के नाम पर वोट मांगा है तो वो राम बनकर दिखाएं. यहां तक पहुंचने के बाद वो अब राम के नाम को बदनाम न करें.

उन्होंने कहा था कि आज ये लोग किसानों को देशद्रोही कह रहे हैं. तो क्या देश में आजादी लाने वाले यही लोग थे? 26 जनवरी को गांधी जी और तिरंगा को जिसने अपमानित करने का काम किया वो देश द्रोही हैं. लेकिन उन्हें क्यों छोड़ा जा रहा है? क्या पुलिस की सुरक्षा कमजोर है? सरकार को इसका जबाब देना चाहिए.

किसान दिल्ली तक जाएंगे पैदल 

उन्होंने कहा था कि आज बिहार में किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिला रहा है. वर्षों से चली आ रही गन्ना की कीमतों पर आज भी किसान गन्ना बेचने को मजबूर हैं. कृषि कानून के संबंध में उन्होंने कहा था कि यह देश और किसान को गुलाम बनाने का कानून है. अब वो समय दूर नहीं कि बिहार के किसान दिल्ली तक पैदल जाएंगे. यह रावनरूपी व्यवहार वाले पीएम किसानों को कीड़ा-मकोड़ा समझ रहे हैं.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लंपट लोग राम के नाम पर वोट मांगने आते हैं. रामभक्त और राम को पूजने वाले तो किसान भी हैं, तो ये उनकी बात क्यों नहीं मान रहे ? उन्होंने कहा कि ये सारी मीडिया को गोद मे लेकर चलने वाली यह सरकार है. उनके इसी बयान पर कृषि मंत्री ने पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें -

बजट सत्र से पहले हो जाएगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार ! इनका मंत्री बनना लगभग तय बिहार: RJD विधायक समेत 21 लोगों पर खनन विभाग ने दर्ज कराई FIR, जानें- क्या है पूरा मामला?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget