एक्सप्लोरर

रेप के बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करने वाले शिक्षक को उम्रकैद की सजा, इतने लाख का लगा जुर्माना

एडीजी-6 आशुतोष कुमार झा ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी टीचर और उसके दोस्त को मौत तक जेल में रखने की सजा सुनाई है. अदालत ने सजा के साथ हैवान टीचर और उसके दोस्त पर जुर्माना भी लगाया है.

हाजीपुर: स्कूली छात्रा के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपी टीचर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. बिहार के हाजीपुर के पॉक्सो की विशेष अदालत ने छात्रा के साथ एक साल तक रेप करने वाले हैवान टीचर को कठोर सजा सुनाई है. साथ ही इस अपराध में उसका सहयोग करने वाले एक साथी को भी उम्र कैद की सजा सुनाई है. वहीं, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

बता दें कि घटना जिले के महनार की है. साल 2019 के मार्च में सरकारी स्कूल के टीचर और उसके दोस्त द्वारा छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया था. इस मामले में सरकारी स्कूल के एक टीचर और उसके दोस्त पर स्कूल की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लगातार एक साल तक रेप करने का आरोप लगा था.

गौरतलब है कि पीड़िता के पिता बिहार से बाहर हैदराबाद में काम करता था और वो अपनी मां के साथ अकेली घर पर रह कर पढ़ाई करती थी. घटना के बाद लड़की डिप्रेशन का शिकार हो गई थी. करीब एक साल तक शोषण झेलने के बाद लड़की ने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था. पुलिस ने इस मामले में आननफानन ने आरोपी टीचर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था.

मामला पॉक्सो की विशेष अदालत में लाया गया, जहां एडीजी-6 आशुतोष कुमार झा ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी टीचर और उसके दोस्त को मौत तक जेल में रखने की सजा सुनाई है. अदालत ने सजा के साथ हैवान टीचर और उसके दोस्त पर जुर्माना भी लगाया है. वहीं, 12 साल की उम्र में हैवानियत झेलने वाली पीड़िता को कोर्ट ने 10 लाख का मुआवजा देने का एलान भी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget