एक्सप्लोरर

Anant Singh की कमी को पूरा करेंगी नीलम देवी? मोकामा विधानसभा सीट से लड़ेंगी उपचुनाव, तेजस्वी ने दी हरी झंडी!

Neelam Devi Mokama Assembly Seat: एके-47 मामले में अनंत सिंह की विधायकी रद्द कर दी गई है. इसके चलते अब मोकामा विधानसभा की सीट खाली हो गई है जिसपर उपचुनाव होगा.

पटनाः बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) की एके-47 मामले में विधायकी रद्द कर दी गई है जिसके बाद मोकामा विधानसभा की सीट खाली हो गई है. ऐसे में उपचुनाव (Bihar By-Election 2022) होना तय है. दावा किया जा रहा है कि इस सीट पर अब अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (Anant Singh Wife Neelam Devi) उपचुनाव लड़ेंगी. इतनी ही नहीं बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की ओर से हरी झंडी भी मिल गई है. हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है तो वक्त बताएगा.

अनंत सिंह के काफी करीबी रहे और आरजेडी नेता बंटू सिंह ने दावा किया है कि आगामी उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव लड़ेंगी. यह भी कहा कि नीलम देवी भारी मतों से चुनाव जीतेंगी. बता दें कि अनंत सिंह 2020 में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. उस समय वो जेल में थे और जेल में रहते हुए 37,500 वोटों से चुनाव जीते थे. बंटू सिंह का दावा है कि जितने मतों से अनंत सिंह 2020 में चुनाव जीते थे उससे ज्यादा मतों से इस उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी जीतेंगी.

यह भी पढ़ें- Terror Mission 2047: 'गजवा-ए-हिंद' की ख्वाहिश पाले मरगूब के व्हाट्सएप ग्रुप में होती थीं ऐसी चैट्स, दिए जाते थे ये निर्देश

उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू

आरजेडी नेता बंटू सिंह ने कहा कि मोकामा की जनता पूरे गुस्से में है और आगामी उपचुनाव में मोकामा की जनता का गुस्सा भी दिखेगा. बंटू सिंह ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से हरी झंडी भी मिल गई है. उन्होंने कहा कि हम लोग उपचुनाव की तैयारी में भी जुट चुके हैं.

किस मामले में अनंत सिंह गए जेल?

बता दें कि 21 जून को एके-47 और हथियार के मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई गई थी. बाढ़ की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में 16 अगस्त 2019 को मोकामा विधायक अनंत सिंह के गांव लदमा में पुलिस ने छापेमारी की थी. वहां से एके-47, हैंड ग्रेनेड, मैगजीन और कारतूस बरामद किया गया था. इस मामले में 14 जून को 2022 को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया था. 

यह भी पढ़ें- Bihar Terror Module 2047: BJP सांसद राकेश सिन्हा ने पटना SSP और JDU को लेकर कह दी बड़ी बात, जो लोग...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget