एक्सप्लोरर

रिपब्लिक डे की परेड में दिल्ली की झांकी को लेकर सियासत, अरविंद केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

Delhi News: गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी को शामिल नहीं किया गया है, जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि दिल्ली की झांकी शामिल हो.

Delhi Republic Day Preparation: गणतंत्र दिवस के परेड में इस बार भी दिल्ली की झांकी को शामिल नहीं किया गया है. इसको लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि दिल्ली की झांकी परेड में शामिल हो. अगर बीजेपी को दिल्ली के लोगों से इतनी ही नफरत है तो वह बताएं कि हम आपसे नफ़रत करते हैं.

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जान बूझकर दिल्ली की झांकी को पिछले कुछ सालों से परेड में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है. दरअसल, 2021 में दिल्ली की झांकी परेड में शामिल हुई थी. उसके बाद से झांकी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है.

आप के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने है. आप के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी राज्य की झांकी को शामिल करने से पहले कुछ प्रक्रियाएं है, जिन्हें पूरा करना जरूरी होता है. इसके कारण दिल्ली की झांकी को मंजूरी नहीं मिली. अब ये कहना कि बदले की भावना से झांकी को शामिल नहीं किया जा रहा है, ये आरोप पूरी तरह से गलत है.

रक्षा मंत्रालय की तरफ से आया जवाब

आरोप प्रत्यारोप के बीच रक्षा मंत्रालय की तरफ से जवाब भी आ गया है, जिसमें बताया गया है कि हर तीन साल में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसमें भाग लेने की अनुमति देने वाले रोस्टर को लागू किया जाता है. दिल्ली 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए राज्यों में से एक था, लेकिन झांकी चयन समिति ने दिल्ली को मंजूरी नहीं दी.

ये एक प्रक्रिया है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. वहीं, रक्षा मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो रोस्टर के मुताबिक कुल 15 राज्यों और यूटी का चयन किया गया है. दो राज्य तैयार नहीं थे और अन्य दो आए नहीं. इसके अलावा, दिल्ली को समिति के द्वारा मंजूरी नहीं दी गई. इॉसकी वजह से कुल पांच अन्य राज्यों को चुना गया है, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की झांकी को लेकर सियासत तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी इसे बीजेपी की साजिश बता रही है. वहीं, बीजेपी पलटवार करते हुए इसे एक प्रक्रिया बता रही है.

यह भी पढे़ं:  Arvind Kejriwal Dance: दिल्ली के छात्रों ने की जिद तो डांस करने लगे अरविंद केजरीवाल, बजाई ढपली, देखें Video

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget