एक्सप्लोरर

जिम्बॉब्वे की टीम ने किया कमाल, सुपर ओवर में पाकिस्तान को दी करारी मात

बाबर आजम के शतक के बावजूद सीरीज के आखिरी वनडे मुकाबले में पाकिस्तान जीत दर्ज नहीं कर पाया. जिम्बॉब्वे के खिलाड़ियों ने सुपर ओवर में शानदार खेल दिखाया.

जिम्बॉब्वे की टीम ने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को सुपर ओवर में मात दी. जिम्बॉब्वे के लिए सीन विलियम्स ने नाबाद शतक लगाया और वह जीत के हीरो बने. इसके अलावा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम हालांकि 2-1 से श्रृंखला जीतने में सफल रही.

मुजरबानी ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की जिससे इफ्तिकार अहमद और खुशदिल शाह के विकेट गंवाने वाला पाकिस्तान दो रन ही बना पाया. इसके बाद टेलर और रजा ने शाहीन शाह अफरीदी की तीसरी गेंद पर ही अपनी टीम को जीत दिला दी. यह सीरीज विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा थी जिससे पाकिस्तान ने दो जीत से 20 जबकि जिम्बॉब्वे ने एक जीत से 10 अंक हासिल किए.

पाकिस्तान ने अपना पांचवां वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनेन की बदौलत जिम्बॉब्वे का स्कोर 22 रन पर तीन विकेट कर दिया था लेकिन विलियम्स के नाबाद 118, ब्रेंडन टेलर के 56 और सिकंदर रजा के 45 रन की बदौलत टीम छह विकेट पर 278 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

बाबर आजम का शतक बेकार हुआ

विलियम्स ने टेलर के साथ चौथे विकेट के लिए 84, वेस्ली माधवेरे (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 और रजा के साथ छठे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी करके जिम्बॉब्वे को संभाला. पाकिस्तान की ओर से हसनेन ने 26 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी कप्तान बाबर आजम (125) के शतक और वहाब रियाज (52) के अर्धशतक से नौ विकेट पर 278 रन बनाए. मुजरबानी ने 49 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

जिम्बॉब्वे के पास नियमित ओवरों में ही जीत दर्ज करने का मौका था लेकिन पहले रजा ने रियाज का कैच टपका दिया और फिर मैच की अंतिम गेंद पर तेंडाई चिसोरो ने मिसफील्ड की जिससे गेंद चार रन के लिए चली गई और मैच टाई हो गया.

सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हुए, ICC से की यह मांग

IPL: डेविड वार्नर ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget