एक्सप्लोरर

Roman Reigns vs Riddle मुकाबले में WWE को बचना होगा इन 3 गलतियों से, पड़ सकता है रेटिंग पर असर

इस हफ्ते स्मैकडाउन के शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) का सामना रिडल (Riddle) से होगा. इस मैच में रोमन रेंस अपना टाइटल रिडल (Riddle) के खिलाफ डिफेंड करेंगे.

इस हफ्ते स्मैकडाउन के शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) का सामना रिडल (Riddle) से होगा. इस मैच में रोमन रेंस अपना टाइटल रिडल (Riddle) के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ये पहला मौका होगा जब अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद वो अपना पहला टाइटल डिफेंस करेंगे. 

इस महामुकाबले से पहले रिडल लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं कि वो रोमन रेंस को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने वाले हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इस मुकाबले को बुक करता है. हालांकि WWE को इस दौरान तीन बड़ी गलतियों से बचना होगा. इस गलतियों का सीधा असर रोमन रेंस और रिडल के करैक्टर पर पड़ेगा. 

'ए सिंपल एंडिंग'

इसमें कोई भी शक नहीं है कि फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक तरफ जहां रोमन रेंस अपने हील करैक्टर को लगातार एक अलग स्तर पर ले जा रहे हैं, वहीं रिडल ने भी अपने इन रिंग वर्क और करैक्टर में काफी ज्यादा सुधार किया है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि उन्हें एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा. हालांकि WWE को इस मैच में एक सिंपल पिन फॉल की बुकिंग से बचना होगा क्योंकि इसका असर दोनों ही स्टार्स के करैक्टर पर पड़ेगा. 

रिडल का आसानी से हार जाना 

रिडल के इन रिंग वर्क में काफी ज्यादा सुधार हुआ है. वो लगातार रिंग में बेहतर हो रहे हैं. इसके अलावा उनके मूव्स भी अब और ज्यादा प्रभावी लग रहे हैं. ऐसे में अगर वो रोमन रेंस के खिलाफ बेहद कम समय में मैच हार जाते हैं तो उनके करैक्टर पर भी इसका असर पड़ेगा. ऐसे में WWE को इस बुकिंग से भी बचना होगा. रिडल फ्यूचर के बहुत बड़े स्टार बन सकते हैं. 

मेन इवेंट का हिस्सा न होना 

इस बात की संभावना बेहद कम है कि WWE इस मैच को शो की शुरुआत में रखे. इसके बाद भी अगर WWE इस मैच को मिड में या स्टार्टिंग में रखता है तो इसका असर इस मैच की वैल्यू पर पड़ेगा. इसके अलावा रिडल की स्टार पॉवर पर भी इसका असर पड़ेगा. जिस वजह से WWE को इस मैच में मेन इवेंट में ही रखना चाहिये.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA: पहले दो मैचों में फेल होने वाले ऋतुराज गायकवाड़ का तीसरे टी20 में क्या था प्लान? खुद किया खुलासा

ENG vs NZ: जॉनी बेयरस्टो ने कप्तान को दिया ताबड़तोड़ बैटिंग का क्रेडिट, बोले- बेन स्टोक्स ने मुझे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget