एक्सप्लोरर

Wimbledon 2019: सिमोना हालेप पहली बार विंबलडन चैम्पियन बनीं, फाइनल में सेरेना विलियम्स को हराया

रोमानिया की सिमोना हालेप ने विंबलडन के फाइनल में अमेरिका की सेरेना विलियम्सन को हराकर खिताब जीत लिया. हालेप ने सेरेना को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया. यह उनका पहला विंबलडन खिताब है.

लंदन: रोमानिया की सिमोना हालेप ने 56 मिनट तक चले विम्बलडन महिला वर्ग के फाइनल में सात बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स पर सीधे सेटों में बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने अमेरिकी स्टार के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकार्ड की बराबरी करने के सपने को तोड़ दिया. सत्ताईस साल की हालेप ने 6-2 6-2 की आसान जीत से अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता. उन्होंने 2018 रोलां गैरां ट्राफी अपने नाम की थी.

सैंतीस साल की सेरेना ने अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब 2017 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जीता था और वह ऑस्ट्रेलिया की मारग्रेट कोर्ट के सर्वकालिक मेजर खिताब की बराबरी करने की कोशिश में जुटीं थीं. मैच के दौरान सेरेन ने 26 सहज गलतियां की जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा जबकि हालेप ने केवल दो ही गलतियां कीं. वह तीसरी बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची लेकिन रिकार्ड की बराबरी करने से चूक गयीं. वह पिछले साल विम्बलडन के फाइनल में एंजेलिक कर्बर से और अमेरिकी ओपन के फाइनल में नाओमी ओसाका से हार गयी थीं.

हालेप ने पहला और दूसरा सेट आसानी से 6-2 से अपने नाम किया. हालेप ने सात बार की चैम्पियन सेरेना के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाया. उसने सेरेना के पहले दो सर्विस गेम ब्रेक करके 4-0 की बढ़त हासिल कर ली. इस समय तक हालेप ने छह विनर जमा लिये थे और एक भी सहज गलती नहीं की थी जबकि सेरेना एक भी विनर नहीं जमा सकी और नौ सहज गलतियां कर बैठीं.

दूसरे सेट में भी यही हाल रहा जिससे हालेप को अपनी पहली विम्बलडन ट्राफी हासिल करने में ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget