एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को झटका, नेशनल चैंपियनशिप का बायकॉट कर कई खिलाड़ी पहुंच रहे जंतर मंतर

WFI: देश के कई पहलवान नेशनल चैंपियनशिप को छोड़कर भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर मंतर पहुंच रहे हैं.

Wrestlers Protest At Jantar Mantar: भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण शिंह के खिलाफ देश के पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है. उनका विरोध करने वाले में वे पहलवान भी शामिल हैं जो उत्तर प्रदेश के गोंडा में नंदिनी नगर स्थित स्टेडियम में नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने गए हैं. यहां पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई खिलाड़ी बिना खेले ही वापस लौट रहे हैं. यह सभी पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर मतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे हैं. 18 जनवरी से ही बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के नेतृत्व में देश के कई शीर्ष पहलवानों संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के अलावा संगठन की कार्य शैली पर सवाल उठाए हैं. 

आधा दर्जन खिलाड़ी बिना खेले लौटे

रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने गोंडा आए आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी बिना खेले ही वापस लौट रहे हैं. इन खिलाड़ियों का कहना है कि हम अपनी इच्छा से नहीं खेल रहे हैं. हम दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे अपने भाई-बहनों के समर्थन में बिना खेले ही जा रहे हैं. इन खिलाड़ियों को कहना है कि जंतर मंतर पर जाने के बाद वहीं से हम घर लौट जाएंगे. बताते चलें कि शनिवार से गोंडा के नंदिनी नगर में नेशनल चैंपियनशिप का आगाज हो रहा है. 

बृजभूषण ने कहा था कई एथलीट मेरे साथ

दरअसल भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को इन खिलाड़ियों से मिलने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे. इस दौरान बीजेपी सांसद बृजभूषण ने कहा था कि कई एथलीट हमारे साथ हैं. वहीं उनके इस बयान के बाद आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी बिना खेले ही लौट रहे हैं. इससे संघ के अध्यक्ष को तगड़ा झटका लगा है. गोंडा में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई खिलाड़ी शामिल होने आए थे. 

क्या है मामला

18 जनवरी को देश के शीर्ष पहलावानों में शामिल बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और उसके अध्यक्ष की की कार्य शैली पर सवाल उठाए. जंतर जंतर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए बजरंग पुनिया ने कहा कि संगठन को अपने खिलाड़ियों के साथ गुलामों जैसे व्यवहार नहीं करना चाहिए. जबकि विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए. विनेश का कहना था कि हम झुकेंगे नहीं. वहीं संघ के अध्यक्ष ने विनेश के आरोपों को सिरे से नकार दिया है.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ, 2nd ODI: दूसरे वनडे में उमरान मलिक की वापसी तय, शार्दुल ठाकुर को किया जाएगा बाहर

'कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बजाय रणजी ट्रॉफी खेलना चाहिए', जानिए रवि शास्त्री के इस बयान के क्या हैं मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget