एक्सप्लोरर

चौथे टी-20 में कोहली करेंगे ये 4 बदलाव, ऐसे दिए संकेत!

विराट कोहली ने कहा है ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ी बेंच पर बैठे हैं, जो कम से कम एक मौका डिजर्व करते हैं.

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड  (India vs New Zealand) के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. इस सीरीज़ में 3-0 की बढ़त बनाने के साथ ही टीम इंडिया (Team India) ने न्यूज़ीलैंड की धरती पर इतिहास रच दिया है. कोहली (Virat Kohli) की विराट सेना ने पहली बार न्यूज़ीलैंड में टी-20 सीरीज़ जीतने का अपना सपना पूरा कर लिया है. अपने इस सपने को पूरा करने के बाद विराट कोहली अब प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करने के मूड में हैं. कोहली ने तीसरा मैच जीतने के बाद इस बात के संकेत दिए थे कि अगले दोनों मैचों में वो अपनी टीम की बैंच स्ट्रैंथ को आज़माएंगे.

क्या-क्या हो सकते हैं बदलाव?

कोहली ने तीसरा मैच जीतने के बाद कहा था कि हम सीरीज जीत गए हैं. अब आपको प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिलेंगे. विराट कोहली ने कहा है ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) और नवदीप सैनी (Navdeep Saini) जैसे खिलाड़ी बेंच पर बैठे हैं, जो कम से कम एक मौका डिजर्व करते हैं. विराट के इस बयान से साफ है वे अगले मैच में बदलाव करेंगे.

इसके साथ ही संजू सैमसन (Sanju Samson)और रिषभ पंत (Rishabh Pant) जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है. चौथे मैच में लोकेश राहुल (K L Rahul) को आराम दिया जा सकता है. राहुल को आराम दिए जाने से टीम में दो स्लॉट खाली हो जाएंगे. एक ओपनर का और दूसरा विकेटकीपर का. ऐसे में संजू सैमसन को टीम मैनेजमेंट बतौर ओपनर और फिर पंत को बतौर विकेटकीपर आज़मा सकती है. वहीं जडेजा को आराम देकर वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की जगह नवदीप सैनी (Navdeep Saini) टीम में दिखाई दे सकते हैं.

भारत ने ऐसे रचा इतिहास

इस सीरीज़ के पहले दो मैच टीम इंडिया ने ऑकलैंड के मैदान पर खेले. जहां पर पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने सिक्स लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. इसके बाद दूसरे मैच में भी भारतीय टीम ने छक्के के साथ ही जीत दर्ज़ की. दूसरे मैच में शिवम दुबे ने सिक्स लगाकर भारत को जीत दिलाई और टीम इंडिया को सीरीज़ में 2-0 की लीड दिला दी. तीसरा मैच हैमिल्टन में खेला गया और इस रोमांचक मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ.

रोहित शर्मा ने मैच की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाई. इस सीरीज़ के तीनों मैचों में भारत ने सिक्स लगाकर ही जीत दर्ज़ की है. खास बात ये है कि पहले के तीनों टी-20 मैचों में भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया. अब सीरीज़ टीम इंडिया ने अपने नाम कर ली है, तो ऐसे में अब कप्तान कोहली के पास प्रयोग करने का मौका है. इसी वजह से कोहली ने ये बयान दिया था कि अब टीम इंडिया अपनी बैंच स्ट्रैंथ को आज़माएगी. हालांकि कोहली ने ये बयान भी दिया था कि हमारी नज़र अब 5-0 पर भी है.

भारत की 16 सदस्यीय टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget