एक्सप्लोरर

कॉफी विद करण: केएल राहुल-हार्दिक पांड्या को पड़ी महंगी, विजय शंकर-शुभमन टीम में शामिल

टीम से सस्पेंड किए गए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जगह विजय शंकर और शुभमन गिल का चयन भारतीय टीम में किया गया है. विजय शंकर का चयन जहां ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए हुआ है वहीं, शुभमन गिल न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं.

नई दिल्ली: कंट्रोवर्सी के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज से वापस बुलाए गए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जगह दो नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है. ऑल-राउंडर विजय शंकर और बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम में मौका दिया गया है. विजय शंकर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए टीम में चुना गया है.

विजय शंकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में होने वाले दूसरे वनडे से टीम में जुड़ेंगे, जबकि शुभमन गिल का चयन न्यूजीलैंड दौरे के लिए किया गया है. न्यूजीलैंड से भारत को वनडे और टी-20 दोनों ही फार्मेट के मैच खेलने हैं. दोनों ही युवा खिलाड़ियों का चयन वरिष्ठ चयन समिति ने किया है. विजय शंकर बतौर ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या की जगह लेंगे, जबकि शुभमन गिल बल्लेबाज के तौर पर इस बड़े मौके पर अपनी छाप छोड़ने की भरपूर कोशिश करेंगे.

शुभमन गिल अभी मात्र 19 साल के हैं ऐसे में उन्हें खुद को प्रूव करने का यह बड़ा अवसर है. बता दें कि मैच के बीच में इन दो खिलाड़ियों का चुनाव केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को बीच सीरीज से वापस बुलाने के कारण किया गया है.

दरअसल, एक मशहूर टीवी चैनल के टॉक शो में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित बयान दिए थे जिसके बाद प्रशासकों की समिति (सीओए) ने जांच पूरी होने तक उन्हें क्रिकेट खेलने से रोक दिया है. केएल राहुल और हार्दिक पांड्या जल्द ही ऑस्ट्रेलिया से वापस भारत लौटेंगे.

यह भी पढ़ें-

माया-अखिलेश के गठबंधन से 'खलबली', चिराग पासवान ने दी एनडीए मजबूत करने की सलाह जम्मू कश्मीर: कुलगाम में बुरहानी वानी के करीबी जीनत-उल-इस्लाम समेत दो आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget